फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   John Abraham going through rough patch in married life

जॉन अब्राहम की निजी जिंदगी में आया भूचाल!

Sun, 26 Jul 2015 06:31 PM IST
Updated Sun, 26 Jul 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
John Abraham going through rough patch in married life

जॉन अब्राहम ने बिपाशा बसु के साथ अपनी लव-लाइफ को भले ही लोगों के सामने खुला रखा, परंतु बैंकर पत्नी प्रिया रुंछल के साख शादीशुदा जिंदगी की बातें वह छुपा रखते हैं। इसके बावजूद पिछले दिनों खबरें थीं कि दोनों के जीवन में कुछ उठा-पटक चल रही है।

विज्ञापन


एनआरआई प्रिया पति के साथ ज्यादा नहीं रहती हैं और दोनों के बीच लांग-डिस्टेंस-रिलेशनशिन है। दोनों समय-समय पर एक दूसरे से मिलते रहते हैं।

शादी के बाद से जॉन ने अपनी पत्नी को हमेशा मीडिया से दूर रखा और विवाह संबंधी सवालों के भी जवाब नहीं दिए। पिछले दिनों एक फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर भी वह प्रिया के बारे में मीडिया के सवाल को टाल गए।

विज्ञापन

कुछ यूं स्थिति संभालने में लगे हैं जॉन अब्राहम

John Abraham going through rough patch in married life

पत्नी से रिश्ते पर चुप्पी खतरनाक हो सकती है, इसे जॉन समझ चुके हैं मीडिया की अकटलों से बात बिगड़ सकती है इसलिए उन्होंने स्थिति को संभालने का फैसला किया है। नतीजा यह कि पिछले दिनों वह एक कार्यक्रम में पत्नी समेत पहुंच गए।

फुटबॉल की इंडियन सुपर लीग में जॉन नॉर्थ ईस्ट युनाइटेड फुटबॉल क्लब के मालिक हैं। यही नहीं, खबर है कि पिछले दिनों प्रिया फिल्म 'रॉकी हैंडसम' के सैट पर भी पति के पास पहुंच गई थीं। फिल्म की शूटिंग सेशल्स में हो रही थी।

फिल्म का निर्माण खुद जॉन कर रहे हैं। बताया जाता है कि पति-पत्नी ने एक साथ अच्छा वक्त गुजारा। जॉन ने सैट पर सबको पत्नी से मिलवाया। प्रिया भी फिल्म निर्माण की प्रक्रिया में दिलचस्पी ले रही थीं।इन बातों के सामने आने के बाद साफ हो गया है कि जॉन के वैवाहिक जीवन में सब कुछ ठीक चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed