बटला हाउस एनकाउंटर वाले डीसीपी संजीव यादव के लुक में दिखे जॉन अब्राहम, अगले साल रिलीज होगी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटला हाउस पर आधारित ये फिल्म अगले साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज की जायेगी। पिछले दिनों फिल्म से जॉन का लुक भी रिलीज किया गया था, जिसमें वो वर्दी पहने और चश्मा लगाए बहुत ही कड़क मिजाज में नजर आ रहे थे। अब एक बार फिर जॉन का ऐसा ही लुक सामने आया है। जॉन की ये तस्वीर फिल्म के डायरेक्टर निखिल आडवानी ने शेयर की है।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Nikkhil Advani (@nikkhiladvani) on
क्या था बटला हाउस एनकाउंटर
दिल्ली सीरियल ब्लास्ट के कुछ ही दिनों बाद 19 सितंबर, 2008 को दिल्ली के बटला हाउस इलाके में पुलिस और कथित चरमपंथियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में साजिद और आतिफ नाम के दो लड़के मारे गए थे जिन्हें पुलिस ने चरमपंथी बताया था जबकि दो आतंकी मोहम्मद सैफ और जीशान को गिरफ्तार कर लिया गया था। एक आतंकी भागने में सफल रहा था हालांकि बाद में 2010 में उसे आजमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया था। एनकाउंटर में घायल इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की इलाज के दौरान मौत गई थी। बता दें कि इस एकाउंटर को कुछ नेताओं ने फर्जी करार दिया था जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था।