फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   john abraham play roel of fighter

अब पहलवानी करेंगे जॉन अब्राहम

Sat, 08 Feb 2014 08:27 AM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो Updated Sat, 08 Feb 2014 08:27 AM IST
विज्ञापन
john abraham play roel of fighter

जॉन अब्राहम अब पहलवानी के अखाड़े में दिख सकते हैं। उन्होंने इसकी प्रैक्टिस करनी भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इन दिनों लगातार नए किस्म की फिल्में करने और बनाने पर जोर दे रहे जॉन अब्राहम एक बार फिर चौंकाने को तैयार हैं। वह आपको एक पहलवान के किरदार में नजर आएंगे। जॉन निर्देशक परमीत सिंह द्वारा गामा पहलवान की जिंदगी पर बनाई जा रही फिल्म कर रहे हैं।

1882 में अमृतसर में जन्मे गामा के बारे में कहा जाता है कि देश-दुनिया में उनके बेहतर पहलवान कोई नहीं हुआ। गामा ने अपनी जिंदगी में एक भी कुश्ती नहीं हारी। किंवदंती है कि एक बार गामा ने मंडावी के महल में रखा 1200 किलोग्राम का पत्थर उठा लिया था।
विज्ञापन


यह पत्थर आज भी बड़ौदा म्यूजियम में रखा है।खैर, जॉन ने गामा के रोल की चुनौती स्वीकार ली है। यह फिल्म जॉन बुल बेल्ट की लिखी गामा की जीवनी पर आधारित होगी। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग उत्तर भारत में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमीत इस साल के आखिर तक फिल्म की शूटिंग शुरू करने का मन बना रहे हैं। परमीत ने इससे पहले शाहिद कपूर-अनुष्का शर्मा को लेकर ‘बदमाश कंपनी’ बनाई थी। जो बॉक्स ऑफिस पर खास करिश्मा नहीं कर सकी थी। अब गामा पहलवान के साथ वह क्या कमाल कर पाएंगे, यह अगले साल पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed