सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   John Abraham reaction On Ahaan Panday Aneet Padda Movie Saiyaara massive success gives credit to Mohit Suri

John Abraham: जॉन अब्राहम ने मोहित सूरी को दिया 'सैयारा' की सक्सेस का श्रेय, आदित्य चोपड़ा के लिए कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 11 Aug 2025 05:20 PM IST
विज्ञापन
सार

John Abraham On Saiyaara Success: फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 18 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हुई। फिल्म की रिलीज पर जॉन अब्राहम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

John Abraham reaction On Ahaan Panday Aneet Padda Movie Saiyaara massive success gives credit to Mohit Suri
जॉन अब्राहम-सैयारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तेहरान' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म इसी हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होगी। सिनेमाघरों में इन दिनों 'सैयारा' का जलवा है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा नजर आए हैं। फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस पर जॉन अब्राहम ने रिएक्शन दिया है। 

Trending Videos


मोहित सूरी को दिया पूरा क्रेडिट
जॉन अब्राहम ने हाल ही में 'सैयारा' की अपार सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में जॉन अब्राहम ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि फिल्म इतना उम्दा प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म की इस जबर्दस्त सफलता का श्रेय वे फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी को देना चाहेंगे। जॉन के अनुसार, मोहित सूरी ने फिल्म के लिए पूरी मेहनत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देशक को किया सलाम
मोहित सूरी की तारीफ करते हुए जॉन ने कहा कि एक व्यक्ति के रूप में मोहित शानदार हैं। जॉन ने निर्देशक को 'डार्लिंग' कहते हुए आगे कहा, 'सभी ने कहा कि वे उनकी सफलता का जश्न मना रहे हैं। मेरी तरफ से उन्हें सलाम'। जॉन ने आगे कहा कि फिल्म में दो नए कलाकारों के साथ एक फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने का सबसे बड़ा श्रेय आदित्य चोपड़ा को जाता है।

Kapil Sharma: मुंबई पुलिस ने पुख्ता की कपिल शर्मा की सुरक्षा, बिश्नोई गैंग से धमकी के बाद लिया गया फैसला

कब रिलीज होगी 'तेहरान'
जॉन अब्राहम ने आदित्य चोपड़ा की तारीफ करते हुए कहा, 'नए कलाकारों पर उनका भरोसा काम कर गया'। जॉन अब्राहम ने फिल्म के लिए और भी सफलता की कामना की। सिनेमाघरों के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं कि ये सभी फिल्में चलें, क्योंकि मैं चाहता हूं कि लोग सिनेमाघरों में वापस आएं'। बात करें फिल्म 'तेहरान' की तो यह 14 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। इसमें नीरू बाजवा और मानुषी छिल्लर भी अहम रोल में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed