फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   John Abraham replaced saif ali khan in Nikkhil Advani Batla House

इस फिल्म से सैफ को आउट कर जॉन अब्राहम ने ली एंट्री, निभाने जा रहे पुलिस वाले का किरदार

Thu, 19 Jul 2018 04:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Jul 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
John Abraham replaced saif ali khan in Nikkhil Advani Batla House
john
पिछले कुछ समय से अपनी फिल्म 'सत्यमेव जयते' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे जॉन अब्राहम एक बार फिर से पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का नाम है 'बटला हाउस'। इस फिल्म को निखिल आडवानी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की कहानी रितेश शाह ने लिखी है। हालांकि इस फिल्म में पहले सैफ अली खान को लिया गया था लेकिन नई जानकारी के मुताबिक 'बटला हाउस' से सैफ बाहर हो गए हैं और उनकी जगह ली है जॉन अब्राहम ने। 
विज्ञापन


फिल्म की घोषणा करते हुए जॉन अब्राहम ने कहा, 'असल जिंदगी से जुड़ी कहानियां मुझे हमेशा से प्रभावित करती रही हैं, ऐसी कहानी से जुड़ने और काम करने के लिए मैं तैयार रहता हूं।
विज्ञापन


खबर है कि जॉन अब्राहम इस फिल्म में डीसीपी संजीव कुमार यादव का किरदार निभाएंगे। बता दें कि दिल्ली में हुए बटला हाउस एनकाउंटर को दिल्ली पुलिस के डीसीपी संजीव कुमार यादव ने लीड किया था। निखिल आडवाणी का मानना है कि संजीव कुमार यादव के किरदार में जॉन एकदम फिट बैठते हैं। उनकी बॉडी, हाइट सब कुछ इस रोल के लिए एकदम सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था बटला हाउस एनकाउंटर
दिल्ली सीरियल ब्लास्ट के कुछ ही दिनों बाद 19 सितंबर, 2008 को दिल्ली के बटला हाउस इलाके में पुलिस और कथित चरमपंथियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में साजिद और आतिफ नाम के दो लड़के मारे गए थे जिन्हें पुलिस ने चरमपंथी बताया था जबकि दो आतंकी मोहम्मद सैफ और जीशान को गिरफ्तार कर लिया गया था। एक आतंकी भागने में सफल रहा था हालांकि बाद में 2010 में उसे आजमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया था। एनकाउंटर में घायल इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की इलाज के दौरान मौत गई थी। बता दें कि इस एकाउंटर को कुछ नेताओं ने फर्जी करार दिया था जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था।


इसके अलावा सत्यमेव जयते भी अगले महीने रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। फिल्म का एक गाना 'दिलबर' इन दिनों खूब सुना जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed