{"_id":"6a3d2221a5ac3249150afdc6","slug":"john-abraham-shares-ai-generated-first-look-of-new-project-users-comment-on-it-2026-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जॉन अब्राहम ने शेयर किया नए प्रोजेक्ट का एआई जनरेटेड वीडियो? यूजर्स को नहीं आया पसंद; दिए ऐसे रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जॉन अब्राहम ने शेयर किया नए प्रोजेक्ट का एआई जनरेटेड वीडियो? यूजर्स को नहीं आया पसंद; दिए ऐसे रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 25 Jun 2026 06:12 PM IST
सार
John Abraham Post: जॉन अब्राहम अपनी एक नई पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। कई फैंस ने उनके वीडियो पर कमेंट किए हैं। उनकी पोस्ट उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर है।
विज्ञापन
जॉन अब्राहम
- फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने इस प्रोजेक्ट का नाम नहीं बताया है मगर इससे जुड़ा एक एआई से बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। आइए जानते हैं यूजर्स इस वीडियो को लेकर क्या कह रहे हैं?
विज्ञापन
जॉन अब्राहम
- फोटो : एक्स
जॉन अब्राहम की पोस्ट में क्या है?
जॉन अब्राहम ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि वह मध्यकालीन दौर के एक नाविक के किरदार में तूफानी लहरों के बीच सफर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'नया पानी। नई हवाएं। नया क्षितिज। अनजान सफर की शुरुआत। बने रहें हमारे साथ।'

यूजर्स ने किए कमेंट
जॉन अब्राहम की तरफ से शेयर किया गया यह वीडियो फैंस को बहुत ज्यादा अच्छा नहीं लगा। उन्होंने इस वीडियो की कमियां गिना दीं। एक यूजर ने लिखा 'कितना खराब एआई है'। एक और यूजर ने लिखा 'बॉलीवुड को फिल्में खराब करने का नया तरीका मिल गया है और वह है एआई।' तीसरे यूजर ने लिखा 'भाई बस वीएफएक्स बढ़िया रखना, हॉलीवुड वाला फालतू लगेगा।'
\

'फोर्स 3' को लेकर क्या बोले जॉन?
इस बीच, एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'फोर्स 3' के बारे में बात की। उन्होंने कहा ''फोर्स' हमेशा से एक ऐसी फ्रेंचाइजी रही है जिस पर मुझे गहरा भरोसा रहा है। मेरे लिए इसकी खासियत यह है कि इसमें एक खास तरह का दम-खम और मजबूत पहचान है, जिससे दर्शक वर्षों से जुड़े रहे हैं। 'फोर्स 3' के साथ हम उस विरासत को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ा रहे हैं।'

View this post on Instagram