अब निर्देशक बनने जा रहे हैं जॉन अब्राहम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सफल प्रोड्यूसर बनने के बाद अब जॉन डायरेक्शन के क्षेत्र में भी हाथ आजमाने की सोच रहे हैं। जॉन का कहना है कि उन्हें अच्छी कहानी मिल जाए, तो वे उसे अवश्य निर्देशित करेंगे।
बकौल जॉन, उन्हें इस बात का कोई डर नहीं है कि वे कैसी फिल्म देंगे। लेकिन यह तय है कि वे निर्देशन के मैदान में जल्द ही कूदेंगे। इन दिनों जॉन फिल्म वेलकम बैक की शूटिंग कर रहे हैं।
यह 2007 में रिलीज हुई फिल्म वेलकम की सीक्वल है। इस फिल्म के बारे में जॉन का कहना है कि इस बार उनका लुक एकदम अलग है। उनके लुक की तुलना फिल्म रंगीला के आमिर खान के लुक से की जा सकती है।
जॉन को यशराज बैनर की फिल्म धूम 3 का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि इस फिल्म में वे नहीं हैं, लेकिन आमिर खान के लिए वे इस फिल्म के प्रति खासे उत्साहित हैं।
उनका कहना है कि आमिर धूम 3 के प्रोमो में कमाल के नजर आ रहे हैं। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि उन्हें धूम 3 में न होने का कोई मलाल है, तो वे सिर्फ मुस्करा कर रह गए।