फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   John Abraham will promote the story of Pokhran his upcoming film parmanu with parmanu parade

दिल्ली में निकलेगी 'परमाणु' की परेड, नजारा देख खुली रह जाएंगी आंखें

Tue, 22 May 2018 03:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 22 May 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
John Abraham will promote the story of Pokhran his upcoming film parmanu with parmanu parade
फाइल फोटो
फिल्म परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरन को प्रमोट करने के लिए जॉन अब्राहम उसे सीधे आम लोगों के बीच लेकर जा रहे हैं। इसी महीने में पोरखन में 1998 में हुए परमाणु परीक्षणों के बीस साल पूरे हुए और इस मौके पर लोगों को गर्व का एहसास कराने के लिए जॉन ने अपनी फिल्म की टीम के साथ दिल्ली में परमाणु प्राइड (गर्व) परेड निकालने का फैसला किया है।
विज्ञापन


दिल्ली के कनॉट प्लेस में 22 मई को निकलने वाली इस परेड का नेतृत्व जॉन और फिल्म हीरोइन डायना पेंटी करेंगी। परेड पांच बजे शुरू होगी। जॉन ने ट्विटर पर इसकी सूचना देते हुए लोगों से बड़ी संख्या में परेड में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने लिखा कि परमाणु प्राइड परेड ऐसी घटना को गर्व से याद करने के लिए आयोजित की गई है, जिसने भारत को दुनिया के नक्शे पर एक बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया था।
विज्ञापन


परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरन का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। निर्माता खुद जॉन अब्राहम हैं। फिल्म 25 मई को रिलीज हो रही है।

करन हुए गदगद
जॉन ने निर्माता-निर्देशक करन जौहर के लिए हाल में मुंबई में परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरन का विशेष शो रखा। फिल्म देख कर करन गदगद हो गए। उन्होंने ट्विटर पर फिल्म की तारीफ के पुल बांध दिए। उन्होंने लिखा कि शुरू से अंत तक मैं सीट से हिल नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सच्ची देश प्रेम की कहानी, जिसका क्लाइमेक्स कमाल का है। जय जवान,
जय विज्ञान थीम को लेकर रची इस फिल्म पर करन की तारीफ पर जॉन ने कहा कि कुछ फिल्में स्क्त्रिस्प्ट या कहानी से कहीं बढ़ कर होती हैं। परमाणु भी ऐसी ही फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed