{"_id":"eee32b12-7a5f-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"john-to-marry-priya-after-she-completes-mba","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई कर रही है जॉन की होने वाली दुल्हनियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पढ़ाई कर रही है जॉन की होने वाली दुल्हनियां
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 19 Feb 2013 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिपाशा बसु के साथ रिश्ते खत्म होने के बाद जॉन अब्राहम, प्रिया रुंचाल के साथ डेटिंग कर रहे हैं। अभी तक गुपचुप तरीके से पनप रहे इस रिश्ते को जॉन अब्राहम ने पहली बार सार्वजनिक किया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें प्रिया रुंचाल से प्यार है और वह उनसे शादी करेंगे।
विज्ञापन
जॉन अब्राहम ने कहा कि वह और प्रिया एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। हम इस रिश्ते को शादी में बदलना चाहते हैं। पर इसमें मुझे अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा है कि प्रिया इस वक्त लंदन में है जहां वह अपनी पढ़ाई कर रही हैं और उसकी पढ़ाई में अभी दो साल बचे हैं। पढ़ाई पूरी होते ही वह शादी कर लेंगे। प्रिया वहां एमबीए कर रही है।
विज्ञापन
जॉन ने इस बीच यह भी कहा कि उनकी प्रिया से पहली मुलाकात जिम जाने के दौरान हुई थी। उन्होंने कहा कि प्रिया एक मेच्योर लड़की है और हम इस रिश्ते में एक दूसरे को प्यार के साथ सम्मान भी देते हैं। गौरतलब है कि जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु का प्रेम संबंध नौ साल तक चला और उसके बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। यहां तक की दोनों एक दूसरे का नाम लेना भी पसंद नहीं करते।
विज्ञापन