Jug Jug Jeeyo: इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज हो रही वरुण धवन-कियारा आडवाणी की फिल्म जुगजुग जियो
वरुण धवन ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक बेहद ही मजेदार वीडियो साझा किया है जिसमें वह कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर वीडियो कॉन्फ्रेंस में बात करते नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करण जौहर की अगली फिल्म जुगजुग जियो की रिलीज डेट सामने आ गई है। करण जौहर ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा सोशल मीडिया पर कर दी है। इस फिल्म में वरुण धवन, अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 24 जून 2022 को रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं वहीं फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। हाल ही में वरुण धवन ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक बेहद ही मजेदार वीडियो साझा किया था जिसमें वह कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर वीडियो कॉन्फ्रेंस में बात करते नजर आ रहे थे। यह वीडियो फिल्म की रिलीज डेट सामने लाने के लिए ही था।
सामने आई रिलीज डेट
सबसे पहले वरुण और कियारा बात करते हैं तो कियारा कहती हैं- अनिल अंकल और नीतू आंटी कहां हैं , हमें डेट फाइनल करनी है। इसके बाद सभी कॉन्फ्रेंस में जुड़ जाते हैं। वरुण कहते हैं कि अनिल सर सबसे सीनियर हैं यहां पर जिसके जवाब में अनिल कपूर कहते हैं- सीनियर होगा तेरा बाप यार। इस पर नीतू हंसने लगती हैं और कियारा कहती हैं कि जो आप हो इस फिल्म में। इसके बाद वरुण कहते हैं- हां तो बाप का ही रोल कर रहे हो आप इस फिल्म में।
There’s nothing like family and I always believe - we must celebrate that. The feeling, the emotion...the togetherness!#JugJuggJeeyo is a celebration of FAMILY!
विज्ञापन विज्ञापन
Coming to cinemas near you on 24th June, 2022. pic.twitter.com/MOgqUoq8GA— Karan Johar (@karanjohar) November 20, 2021
इसके बाद वरुण कहते हैं कि, 'सर आप करण पर चिल्लाइए और उनसे बोलिए कि वह डेट बता दें। अनिल कहते हैं करण सब फिल्मों की रिलीज डेट सामने आ रही है और रॉकी शॉकी में बिजी है रणबीर के साथ। इस पर नीतू कहती हैं रणबीर नहीं रणवीर के साथ। ब्रह्मास्त्र की शूटिंग पूरी हो गई'।
Family is everything ❤
— VarunDhawan (@Varun_dvn) November 20, 2021
Come celebrate with us and with #JugJugJeeyo! Coming to take over the cinemas near you on 24th June, 2022. pic.twitter.com/5hPtK6bD4E
बात आगे बढ़ती है तो वरुण कहते हैं कि, 'कियारा तुम सबसे बड़ी स्टार हो तुम कहोगी तो बता देंगे। शेरशाह की हीरोइन है वह। इस पर नीतू कहती हैं- करण का मैसेज आ गया है और अब कुछ घंटे में ही रिलीज डेट सामने आ जाएगी। इस प्रमोशनल वीडियो के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी अब सामने आ गई।