संजीदा शेख और रीवा अरोड़ा ने अमर उजाला से की खास बातचीत, ‘काली खुही’ से जुड़े अनुभव किए साझा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘काली खुही’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। फिल्म के कलाकारों ने अमर उजाला से खास बातचीत की। इसी कड़ी में संजीदा शेख और रीवा अरोड़ा ने फिल्म से जुड़े तमाम अनुभव और यादें साझा कीं। फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी का अहम रोल है। शबाना आजमी के साथ काम करने को लेकर संजीदा शेख कहती हैं कि 'मैं अपनी मां के शब्दों में कहना चाहूंगी कि एक कलाकार के तौर पर वो शबाना आजमी की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। उनके लिए सिनेमा मतलब शबाना आजमी। चाहे 'अर्थ' हो या 'अंकुर' हो, उन्होंने पूरी शिद्दत के साथ देखी है। मैं उनके (शबाना आजमी) साथ उसी फ्रेम में खड़ी हूं और उनसे सीख रही हूं।' संजीदा आगे कहती हैं कि 'मुझे आगे बहुत कुछ करना है लेकिन मुझे लगता है कि मेरी गाड़ी सही चल रही है।'
हॉरर फिल्मों के बारे में संजीदा ने कहा, 'मुझे इस तरह की फिल्मों से डर नहीं लगता है। डर लगता है तो झूठे लोगों से। हॉरर फिल्मों में मेरी पसंदीदा फिल्में राम गोपाल वर्मा की 'कौन' और 'भूत' है।
फिल्म की बाल कलाकार रीवा अरोड़ा से जब पूछा गया कि वो बड़ी होकर क्या करना चाहती हैं तो रीवा कहती हैं कि वो अभिनेत्री बनना चाहती हैं। शबाना आजमी, रीवा के बारे में बताती हैं कि वो आलिया भट्ट की बहुत बड़ी फैन है।