फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kajol and Revathy has started shooting for her upcoming film Salaam Venky

Salaam Venky: काजोल ने शुरू की अपनी आगामी फिल्म 'सलाम वेंकी' की शूटिंग, यहां देखिए तस्वीरें

Fri, 11 Feb 2022 01:45 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 11 Feb 2022 01:45 PM IST
विज्ञापन
Kajol and Revathy has started shooting for her upcoming film Salaam Venky
Salaam Venky - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने शुक्रवार को अपनी आगामी फिल्म 'सलाम वेंकी' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी देते हुए काजोल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर निर्देशक रेवती और टीम के अन्य लोगों के साथ एक फोटो साझा कर दी है।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए काजोल ने लिखा, "आज हम एक नई कहानी की यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। यह एक कहानी है, जिसे लोगों को बताना चाहिए था, एक रास्ता जिसे लेना था और एक जीवन जिसे मनाया जाना था। हम इस अविश्वसनीय सच्ची कहानी को आपके साथ साझा करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। #सलामवेंकी”
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

विज्ञापन
विज्ञापन

Kajol and Revathy has started shooting for her upcoming film Salaam Venky
Salaam Venky - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलाम वेंकी के बारे में
सलाम वेंकी की कहानी एक मां के संघर्ष को उजागर करती है, जिसे कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा था। कहानी वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है।

विज्ञापन

इससे पहले, फिल्म का शीर्षक 'द लास्ट हुर्रे' रखा गया था। रेवती ने मीडिया इंटरेक्शन के दौरान कहा था कि 'द लास्ट हुर्रे' में सुजाता की यात्रा मेरे दिल के बेहद करीब है। यह न केवल आप सबको कनेक्ट करेगी, बल्कि प्रेरणा भी देगी। जब सूरज, श्रद्धा और मैं इस फिल्म पर चर्चा कर रहे थे। काजोल पहली शख्स थीं, जो हमारे दिमाग में आईं।" सलाम वेंकी को संयुक्त रूप से सूरज सिंह, श्रद्धा अग्रवाल और वर्षा कुकरेजा द्वारा ब्लिवप्रोडक्शंस और टेक 23 स्टूडियोज द्वारा निर्मित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed