फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kajol and Tanishaa Mukerji shares happy pictures of mother Tanuja 82nd happy birthday celebrations

Tanuj: ‘मां के रूप में मुझे दुर्गा मां मिलीं’, तनुजा के 82वें जन्मदिन पर काजोल ने साझा की भावुक पोस्ट

Tue, 23 Sep 2025 01:40 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 23 Sep 2025 01:40 PM IST
सार

Kajol Instagram Post on Tanuja Birthday: शोभना समर्थ-निर्माता कुमारसेन समर्थ की बेटी और एक्ट्रेस तनुजा का आज 82वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर काजोल और तनीषा ने अपनी मां के लिए सोशल मीडिया हैंडल पर एक शानदार वीडियो शेयर किया।

विज्ञापन
Kajol and Tanishaa Mukerji shares happy pictures of mother Tanuja 82nd happy birthday celebrations
तनुजा - फोटो : इंस्टाग्राम@tanishaamukerji, kajol

विस्तार

दिग्गज अभिनेत्री तनुजा का आज 82वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर तनुजा की बेटी और एक्ट्रेस काजेल और तनिषा मुखर्जी ने मां को 82वें जन्मदिन की शुभकामाएं दीं। इसके साथ ही दोनों ने अपनी मां के लिए एक भावुक नोट भी लिखा है।
विज्ञापन

काजाल ने मां को दी जन्मदिन की बधाई
काजोल ने आज अपनी मां तनुजा को उनके 82वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही काजोल ने एक शानदार वीडियो और तस्वीर भी शेयर की। इसके साथ काजोल ने कैप्शन में लिखा, 'मां दुर्गा, महाकली, मां चंडी आदि को एक साथ जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि वो मेरे पास हैं। हमेशा आभारी रहूंगी कि मां ने मुझे मां के रूप में अपना रूप दिया। सदा-सदा के लिए आभार, आभार, आभार। तनुजा, मुझे अपनी बेटी के रूप में चुनने के लिए शुक्रिया।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)


विज्ञापन
विज्ञापन

तनीषा मुखर्जी का मां के लिए खास पोस्ट
तनीषा मुखर्जी ने अपनी मां तनुजा की कई तस्वीरें और एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसके साथ तनीषा ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मम्मी, तुम जियो हजारों साल ये मेरी है आरजू।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tanishaa Mukerji (@tanishaamukerji)


विज्ञापन

सेलेब्स ने भी तनुजा को जन्मदिन की बधाई दी
सिद्धांत कपूर ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो', सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं तनु अला', शिल्पा शिरोडकर ने लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं तनुजा जी', करण जौहर ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो तनु आंटी', फराह खान ने लिखा, 'वह सबसे अच्छी है', ट्विंकल खन्ना ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो तनु आंटी'। वहीं तनुजा के कई फैंस ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और साथ ही लाल दिल वाला इमोजी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed