फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kajol cryptic post went viral amidst fan misbehavior Actress says I am not ready for the nonsense

Kajol: फैन के साथ दुर्व्यव्हार के बीच वायरल हुआ काजोल का क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- बकवास के लिए तैयार नहीं हूं

Tue, 30 Apr 2024 02:05 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 30 Apr 2024 02:05 PM IST
सार

काजोल ने अपने फिल्मी करियर में अलग-अलग किस्म के रोल अदा किए हैं। डेब्यू फिल्म 'बेखुदी' से अब ओटीटी तक उन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। अभिनेत्री अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपने निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों काजोल रेस्तरां में अपने एक फैन के साथ असभ्य व्यवहार करने को लेकर खूब ट्रोल हो रही थीं। अब अभिनेत्री ने क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है।
 

विज्ञापन
Kajol cryptic post went viral amidst fan misbehavior Actress says I am not ready for the nonsense
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में, काजोल को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने काजोल पर जुहू के एक पॉश रेस्तरां में अपने भाई के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने अब एक पोस्ट डाला है, जो सभी आरोपों और ट्रोलिंग की प्रतिक्रिया की तरह लग रहा है। हालांकि, इसके बाद भी अभिनेत्री को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
 एक फैन ने खुलासा किया कि अभिनेत्री ने हाल ही में अपने एक प्रशंसक के साथ एक रेस्तरां में काफी बुरा व्यवहार किया था।  फैन जुहू में एक हाई-एंड रेस्तरां में वेटर के रूप में काम करता था। उसका भाई काजोल का बहुत बड़ा प्रशंसक है और उनकी हर फिल्म को बार-बार देखता है। कल काजोल अपने कुछ दोस्तों के साथ उस रेस्तरां में आई, जहां वह काम करता था, वह बहुत खुश हुआ। यूजर ने कहा, ''आमतौर पर उसे बैकएंड ड्यूटी मिलती है क्योंकि वह नंबरों में अच्छा है, लेकिन डिनर खत्म होने के बाद उन्होंने उसे बिल संभालने की इजाजत दी।''
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

विज्ञापन
विज्ञापन


काजोल ने दिया यह जवाब
अब अभिनेत्री ने एक पोस्ट साझा कर लिखा, "जब आप उस स्तर की बकवास के लिए तैयार नहीं हैं और आपको फिर से पूरी जांच करने के लिए एक मिनट की जरूरत हो।" इसके साथ काजोल ने अपनी एक तस्वीर भी साझा की है। एक तरफ तो फैंस को अभिनेत्री का यह जवाब काफी पसंद आ रहा है। वहीं, दूसरी ओर कुछ यूजर्स अभिनेत्री का यह जवाब देख उन्हें फिर से ट्रोल कर रहे हैं। 
 

Ibrahim Ali Khan: इंस्टाग्राम पर इब्राहिम का पहला पोस्ट, फैंस हुए उत्साहित, लगातार बढ़ रहे हैं फॉलोअर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed