{"_id":"68d93325cb9df914b209fe04","slug":"kajol-finding-it-difficult-to-visit-durga-pandal-after-the-loss-of-uncle-deb-mukherjee-see-photos-2025-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kajol: चाचा देब मुखर्जी के निधन के बाद दुर्गा पंडाल जाना रहा मुश्किल, काजोल ने शेयर कर बताई अपनी तकलीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kajol: चाचा देब मुखर्जी के निधन के बाद दुर्गा पंडाल जाना रहा मुश्किल, काजोल ने शेयर कर बताई अपनी तकलीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
सार
Kajol Durga Pandal: काजोल ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी दुर्गा पंडाल से कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ काजोल ने अपने चाचा देव मुखर्जी को खोना का दुख भी जताया।
काजोल
- फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपने दिवंगत चाचा देव मुखर्जी को लेकर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने यह भी बताया कि यह पल उनके लिए कितना कठिन रहा है।
Trending Videos
काजोल का पोस्ट
काजोल ने आज इंस्टाग्राम पर दुर्गा पंडाल से कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह दुर्गा माता की भव्य मूर्ति के सामने खड़ी नजर आ रही हैं। तो वहीं कुछ तस्वीरों में काजोल, तनिषा, अयान मुखर्जी और रानी मुखर्जी के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ काजोल ने बताया कि उनके चाचा देब मुखर्जी के निधन के बाद इस साल दुर्गा पूजा पंडाल में जाना उनके लिए कितना मुश्किल भरा रहा। काजोल ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'परिवार में हुए नुकसान के कारण इस बार पंडाल जाना भावनात्मक रूप से मुश्किल लगा। पंडाल में कदम रखना भावुक करने वाला था। पिछले साल के नुकसान के बाद यह बहुत मुश्किल अनुभव था। हम सभी को बहुत याद करते हैं।'

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
कौन थे देब मुखर्जी
देब मुखर्जी, अयान मुखर्जी के पिता और काजोल, रानी, तनिषा के चाचा थे। उनका निधन 14 मार्च 2025 को 83 साल की उम्र में हुआ था। वह हर साल दुर्गा पूजा पंडाल का आयोजन करते थे। काजोल हर साल दुर्गा पूजा में शामिल होती रही हैं।

काजोल का वर्कफ्रंट
काजोल इन दिनों अपने वेब शो 'द ट्रायल' के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वह हाल ही में फिल्म 'सरजमीं' में इब्राहिम अली खान और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा, काजोल, ट्विंकल खन्ना के साथ प्राइम वीडियो के चैट शो 'टू मच' की मेजबानी कर रही हैं। इस शो में सलमान खान, आमिर खान, कृति सेनन, गोविंदा, जान्हवी कपूर, वरुण धवन और आलिया भट्ट जैसे कई सितारे नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor Birthday: 'मेरी दाढ़ी...,'जन्मदिन की बधाई के लिए रणबीर ने फैंस का किया शुक्रिया; वीडियो वायरल

कमेंट
कमेंट X