फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kajol gets emotional after seeing her uncle in Durga Maa pandal watch video

नवरात्रि: दुर्गा मां के पंडाल में अपने अंकल को देख छलका काजोल का दर्द, रोते हुए हुईं स्पॉट, देखें वीडियो

Tue, 12 Oct 2021 05:52 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 12 Oct 2021 05:52 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर काजोल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि, काजोल दुर्गा मां के पंडाल में अपने करीबी अंकल को देखकर भावुक हो गई हैं। 

विज्ञापन
Kajol gets emotional after seeing her uncle in Durga Maa pandal watch video
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देशभर में नवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। इन नौ दिनों में हर कोई माता रानी की भक्ति में डूबा हुआ है। बेशक कोरोना वायरस ने नवरात्रि के जश्न में भंग डालने का काम किया है। लेकिन हर कोई सख्त नियमों के साथ जश्न को मनाता हुआ नजर आ रहा है। बॉलीवुड स्टार्स भी नवरात्रि के इन शुभ दिनों को धूमधाम से मना रहे हैं, जिसमें काजोल का नाम भी शामिल है। काजोल बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री हैं, जो अपने मस्ती भरे अंदाज की वजह से फैंस के बीच छाई रहती हैं। काजोल हर साल नवरात्रि के दिनों पर जमकर धमाल करती हैं। हाल ही में, काजोल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस दुर्गा मां के पंडाल में रोती हुई नजर आईं। काजोल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 
दरअसल, सोशल मीडिया पर मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने काजोल का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें काजोल अपने अंकल से गले मिलकर रोती हुई नजर आ रही हैं, क्योंकि वह काफी समय बाद अपने अंकल से मिली हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, सप्तमी के मौके पर काजोल अपने अंकल से गले मिलकर रो रही हैं। इस दौरान काजोल को वह चुप करवाने की कोशिश कर रहे हैं। विरल भयानी ने अपने कैप्शन में काजोल के रोने की वजह भी बताई है।

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

वीडियो कैप्शन में बताया गया है कि, काजोल के अंकल कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए थे और उनकी हालात काफी ज्यादा खराब थी, जिस वजह से उन्हें काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लेकिन जब काजोल ने दुर्गा मां के पंडाल में अपने अंकल को बिल्कुल ठीक देखा, तो वह अपने आंसू रोक नहीं पाईं। इस दौरान वह उनसे गले मिलकर रोने लगीं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)


 

काजोल का ट्रेडिशनल लुक
काजोल हर साल नवरात्रि के त्योहार को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाती हैं। हर साल वह अपनी मां तनुजा के साथ दुर्गा मां के पंडाल में नजर आती हैं। लेकिन इस बार वह अकेली ही दुर्गा मां के पंडाल पहुंचीं। यहां पर उनके लुक को काफी पसंद किया गया। काजोल ट्रेडिशनल लुक में काफी सुंदर लग रही थीं। उन्होंने इस खास मौके पर सिंपल साड़ी पहनीं, जिसके साथ कढ़ाई वाला ब्लाउज पेयर किया। इसके साथ उन्होंने गले में भारी नेकपीस पहना और बालों के बन से अपने लुक को पूरा किया। काजोल इस साड़ी में बेहद सुंदर लग रही थीं।
 
काजोल के वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म ‘त्रिभंगा’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में हमेशा की तरह काजोल के काम को खूब पसंद किया गया था। वहीं, अब एक्ट्रेस फिल्म ‘द लास्ट हुर्रे’ में दिखाई देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed