सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kajol request mom tanuja whistles like a teenager at award show anupam kher says you really Rock Mam jai ho

Anupam Kher: काजोल के कहने पर अवॉर्ड शो में तनुजा ने बजाई सीटी, अनुपम खेर ने एक्ट्रेस के जज्बे को किया सलाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 07 Aug 2025 02:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Tanuja Viral Video: अनुपम खेर ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर काजोल और तनुजा के साथ एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में तनुजा ने अपनी ऊर्जा से एक बार फिर से सभी का दिल जीत लिया है।
 

Kajol request mom tanuja whistles like a teenager at award show anupam kher says you really Rock Mam jai ho
काजोल-तनुजा और अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
विज्ञापन

विस्तार

81 साल की उम्र में भी दिग्गज अभिनेत्री तनुजा अपनी जीवंतता से सभी को हैरान कर रही हैं। महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में उन्होंने अपनी बेटी काजोल के कहने पर मजेदार अंदाज में सीटी बजाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस खास पल को अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।
Trending Videos

 

अनुपम खेर ने की तारीफ
अनुपम खेर ने इस पल का एक वीडियो शेयर करते हुए तनुजा को "भारतीय सिनेमा की सबसे कूल हीरोइन" बताया। उन्होंने लिखा, "तनुजा जी न सिर्फ शानदार अभिनेत्री और मां हैं, बल्कि एक कमाल की इंसान भी हैं। उन्होंने मेरे साथ किशोरी की तरह सीटी बजाई। उनके जज्बे को सलाम।" अनुपम खेर की इस पोस्ट पर काजोल ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'दो महानुभाव.. आप और मां।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


विज्ञापन
विज्ञापन

तनुजा का फिल्मी सफर 
तनुजा ने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। 1960 और 1970 के दशक में उन्होंने 'बहारें फिर भी आएंगी', 'हाथी मेरे साथी', 'अनुभव' और 'ज्वेल थीफ' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय से सभी का दिल जीता। फिल्मों के जरिए तनुजा ने हिंदी और बंगाली सिनेमा में अपनी खास जगह बनाई।

काजोल को मिला राज कपूर पुरस्कार 
इस समारोह में काजोल को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए स्वर्गीय राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। काजोल ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट में लिखा, "उसी मंच पर चलना जहां मेरी मां जाती थीं, वो भी उनके जन्मदिन पर, ऐसा लगता है जैसे ब्रह्मांड मुझे मेरी जड़ें याद दिला रहा है।"

यह भी पढ़ें: Jr NTR: ऋतिक रोशन ने जूनियर एनटीआर को भेजा नाटू नाटू बिलबोर्ड, 'वॉर 2' एक्टर ने दिया करारा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed