फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kajol share happy baby pics with Ishita Dutta and Vatsal Sheth little munchkins including Baby Tanuja

Kajol:' बेबी तनुजा... ' काजोल ने शेयर की मां के साथ खुशनुमा पल की तस्वीरें; सेलेब्स ने किए मजेदार कमेंट्स

Thu, 28 Aug 2025 07:12 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 28 Aug 2025 07:12 PM IST
सार

Tanuja: काजोल ने आज अपने सोशल मीडिया पर अपनी मां तनुजा के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही एक खास नोट भी लिखा है। काजोल की इन तस्वीरों पर सेलेब्स और फैंस ने जमकर प्यार बरसाया है।
 

विज्ञापन
Kajol share happy baby pics with Ishita Dutta and Vatsal Sheth little munchkins including Baby Tanuja
काजोल और तनुजा - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol

विस्तार

Tanuja: काजोल ने आज अपने सोशल मीडिया पर अपनी मां तनुजा के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही एक खास नोट भी लिखा है। काजोल की इन तस्वीरों पर सेलेब्स और फैंस ने जमकर प्यार बरसाया है।
विज्ञापन

 

काजोल का पोस्ट
काजोल ने आज इंस्टाग्राम पर इशिता दत्ता और वत्सल सेठ के बच्चों और साथ ही अपनी मां तनुजा के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में काजोल अपनी मां तनुजा के साथ नन्हें वेद को गोद में लिए हुए हैं। एक और तस्वीर में काजोल वेदा के साथ खेलती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'और यहां कुछ खुश बच्चे की तस्वीरें हैं जिनमें बेबी तनुजा भी शामिल है (हां, वह वही है जो सफेद कपड़े पहने मेरे बगल में बैठी हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
काजोल की इन लाजवाब तस्वीरों पर सेलेब्स और फैंस ने जमकर कमेंट किए हैं। ट्विंकल खन्ना ने लिखा, 'Aww', शिल्पा कटारिया सिंह ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। एक फैन ने लिखा, 'मेरा पसंदीदा हीरोइन', एक और फैन ने लिखा, 'आह!! मुझे तनुजा बेबी बहुत पसंद हैं।'
विज्ञापन

वत्सल और इशिता के बारे में
वत्सल ने 2004 की फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' में अजय देवगन के बेटे का किरदार निभाया था और इशिता ने 'दृश्यम' सीरीज में अजय की बेटी के रोल निभाया था। काजोल और अजय का इशिता और वत्सल के साथ पारिवारिक रिश्ता है और उन्हें अक्सर एक साथ देखा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इशिता और वत्सल की मुलाकात टीवी शो 'रिश्तों का सौदागर - बाजीगर' के सेट पर हुई थी, जहां दोनों को प्यार हुआ और 2017 में उन्होंने शादी कर ली। जुलाई 2023 में वे बेटे वायु के माता-पिता बने। इस साल 10 जून को उन्होंने अपनी बेटी वेदा के जन्म की घोषणा की। इशिता ने अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बेटी को गोद में लिए हैं, और वत्सल व वायु उनके बगल में हैं।

 काजोल का वर्कफ्रंट
काजोल को आखिरी बार हॉरर फिल्म 'मां' में देखा गया था। काजोल की फिल्म 'मां' एक अलौकिक हॉरर फिल्म है, जो 27 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में काजोल ने एक मां का किरदार निभाया है, जो अपनी बेटी को एक राक्षसी श्राप से बचाने के लिए लड़ती है। वहीं अब काजोल 'द ट्रायल: प्यार कानून धोखा' के दूसरे सीजन में नोयोनिका सेनगुप्ता की भूमिका निभाएंगी। इस सीरीज में जिशु सेनगुप्ता, सोनाली कुलकर्णी, शीबा चड्ढा जैसे कलाकार भी होंगे।

यह भी पढ़ें: Akhanda 2: नंदमुरी बालकृष्ण की 'अखंड 2' की रिलीज डेट स्थगित, निर्माताओं ने बताई वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed