फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kajol shared her AI look as 'Hannibal' and wrote My villain era see the pictures

Kajol: 'हैनिबल' के रूप में काजोल के एआई लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, पोस्ट शेयर कर लिखा, 'मेरा खलनायक युग'

Fri, 29 Dec 2023 02:52 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Fri, 29 Dec 2023 02:52 PM IST
सार

हैनिबल एक अमेरिकी साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज हैं, जो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। अब इस सीरीज के फैन फॉलोविंग में अभिनेत्री काजोल का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने इस सीरीज के विलेन के रूप में अपनी एआई तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन
Kajol shared her AI look as 'Hannibal' and wrote My villain era see the pictures
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री काजोल लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने वेब सीरीज 'द ट्रायल - प्यार, कानून, धोखा' से ओटीटी पर डेब्यू किया है, जिसमें काजोल के किरदार की खूब तारीफ हो रही है। वहीं, शुक्रवार को काजोल ने चर्चित अमेरिकी साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'हैनिबल' के विलने के लुक में अपनी एआई जनरेटेड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके बाद से वे एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।

विज्ञापन

Kajol shared her AI look as 'Hannibal' and wrote My villain era see the pictures
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है 'हैनिबल'
काजोल की यह तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है। कई फैंस ने तो उनकी इन तस्वीर को 'आग' तक बता डाला। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फैंस उनकी इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हैनिबल एक अमेरिकी साइकलॉजिकल थ्रिलर सीरीज हैं, जो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। इस सीरीज की बड़ी फैन फॉलोइंग हैं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने 'हैनिबल' के रूप में अपनी तस्वीर शेयर करते हुए, इसे अपना 'प्रोजेकेट लक्ष्य' बताया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं इसे किसी दिन आजमा सकती हूं: काजोल
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए काजोल ने हैनिबल के विलेन के रूप में अपनी दो तस्वीरे इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें वो काले रंग के ड्रेस में चेहरे पर खतरनाक भाव के साथ नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में काजोल ने लिखा 'मेरा खलनायक युग'। कैप्शन में काजोल ने आगे लिखा, मेरा हैनिबल लुक, इसका अंतिम परिणाम सार्थक रहा। मुझे यह लुक काफी पसंद है, मैं इसे किसी दिन आजमा सकती हूं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

विज्ञापन

फैंस ने कहा 'हॉट विलेन'
काजोल के इस पोस्ट पर फैंस के भी खूब कमेंट्स आ रहे रहे है। कुछ फैंस ने उन्हें 'हॉट विलेन' कहा तो कुछ ने उन्हें 'आग' बताया। वहीं, कई प्रशंसक काजोल को सच में इस शो का हिस्सा बनता हुआ देखना चाह रहे हैं। पोस्ट में कई सारे फैंस ने कहा कि वे बड़े पर्दे पर इस रोल में काजोल को देखने लिए इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed