सोशल मीडिया: काजोल ने शेयर की परिवार के साथ दिवाली की तस्वीरें, अजय देवगन ने दी नये साल की शुभकामनाएं
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और उनके पति अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर दिवाली समारोह की तस्वीरें साझा की हैं। काजोल ने पति अजय और बेटे युग के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और उनके पति अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर दिवाली समारोह की तस्वीरें साझा की हैं। काजोल ने पति अजय और बेटे युग के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ... आज मैं अपनी बच्ची को बहुत याद कर रही हूं। इसमें उन्होंने फैमिली फर्स्ट, साइलेंट सेलिब्रेशन और फन फूड एंड पीपुल जैसे हैशटैग का भी यूज किया। काजोल ने परिवार के साथ जो फोटो शेयर की है, उसमें वह, अजय और उनका बेटा युग खूबसूरत लग रहे हैं।
इस फोटो में काजोल ने सफेद और लाल मिक्स कलरकी साड़ी पहनी हुई है। जबकि अजय और युग मैचिंग कुर्ते में दिख रहे हैं। युग मां काजोल से लिपटे हुए हैं, जबकि अजय देवगन बगल में पोज दे रहे हैं। काजोल द्वारा शेयर की गई एक अन्य तस्वीर में अजय देवगन, युग, उनकी बहन तनीषा मुखर्जी और उनकी मां तनुजा दिख रही हैं। यह पारिवारिक तस्वीर है जिसके कैप्शन में काजोल ने लिखा है, दिवाली डिनर विद फैम।
View this post on Instagram
View this post on Instagram