फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kajol Shares Her Kuch Kuch Hota Hai Cycle Scene With SRK After This Incident She Lost Her Memory

World Bicycle Day: साइकिल चलाते हुए काजोल ने शेयर किया मजेदार वीडियो, इस हादसे में चली गई थी याददाश्त

Thu, 03 Jun 2021 02:13 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 03 Jun 2021 02:13 PM IST
सार

  • विश्व बाइसिकल दिवस पर काजोल ने शेयर किया मजेदार वीडियो।
  • एक्ट्रेस की पोस्ट पर करण जौहर और मनीष मल्होत्रा ने किया कमेंट।
  • साइकिल से गिरने के बाद अजय देवगन को भूल गई थीं काजोल।

विज्ञापन
Kajol Shares Her Kuch Kuch Hota Hai Cycle Scene With SRK After This Incident She Lost Her Memory
काजोल - फोटो : Instagram

विस्तार

आज लोग विश्व बाइसिकल दिवस (World Bicycle Day) मना रहे हैं। इस खास मौके पर काजोल ने एक फनी वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। यह वीडियो उनकी और शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का है। इसमें दोनों एक्टर्स साइकिल चला रहे हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि काजोल शाहरुख को टक्कर मारने की कोशिश करती हैं लेकिन खुद गिर जाती हैं। इस मजेदार वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तो वहीं फिल्ममेकर करण जौहर और फैशन डिजाइन मनीष मल्होत्रा ने भई मजेदार कमेंट किए हैं।

विज्ञापन


काजोल ने वीडियो के साथ बाइसिकल डे की शुभकामनाएं दी हैं, साथ ही चिढ़ने वाला इमोजी बनाया है। इस पर करण जौहर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मुझे ये बहुत अच्छी तरह याद है। इसके बाद जो हुआ था, उसे भी नहीं भूल सकता।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

तो वहीं मनीष मल्होत्रा ने लिखा, 'काजोल याद है। हम सभी तुम्हारी तरफ भागे थे। तुम जिस भी गाने में गिरी, वो बहुत बड़ा हिट हुआ।' बता दें, फिल्म 'कुछ कुछ होता है' साल 1998 में रिलीज हुई थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसमें शाहरुख और काजोल के साथ रानी मुखर्जी ने भी अहम भूमिका निभाई थी और सलमान खान ने कैमियो किया था। इसे करण जौहर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में 'ये लड़का है दीवाना' गाने के शूट के दौरान काजोल साइकिल से गिरी थी।

Kajol Shares Her Kuch Kuch Hota Hai Cycle Scene With SRK After This Incident She Lost Her Memory
कुछ कुछ होता है - फोटो : सोशल मीडिया

इस एक्सीडेंट से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी है, जिसे खुद काजोल ने एक बार बताया था। दरअसल, साइकिल से काजोल मुंह के बल जोर से गिर गई थी। इसके बाद जब उन्हें होश आया तो उनकी याददाश्त जा चुकी थी। यहां तक कि वो अपने पति और एक्टर अजय देवगन को भी पहचान नहीं पा रही थीं। काजोल को शॉर्ट टर्म एम्नेशिया हुआ था। वह किसी को नहीं पहचान पा रही थीं, साथ ही यह भी भूल गई थीं कि वह कौन हैं और वहां क्या कर रही हैं। हालांकि, कुछ घंटे सोने के बाद काजोल को सबकुछ याद आ गया था।
 

Kajol Shares Her Kuch Kuch Hota Hai Cycle Scene With SRK After This Incident She Lost Her Memory
शाहरुख खान, काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में करण जौहर ने बताया था कि इस हादसे के बाद काजोल मॉरिशस में कुछ दिनों तक अपने कमरे में रोती रहती थीं। वहीं काजोल ने बताया था कि शाहरुख खान ने उन्हें ये कहकर मनाया था कि वह बैकग्राउंड डांसर हैं। एक कार्यक्रम में शाहरुख ने खुलासा किया था कि काजोल के सामने जब अजय देवगन का नाम लिया गया, तो वो बोलीं, कौन अजय। वह सब कुछ भूल गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed