{"_id":"5ba5e219867a557f60166f0c","slug":"kajol-speak-about-dilwale-dulhania-le-jayenge-remake-in-helicopter-eela-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 साल बाद काजोल ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से जुड़ा किया खुलासा, बोलीं- 'यकीन नहीं था...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
23 साल बाद काजोल ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से जुड़ा किया खुलासा, बोलीं- 'यकीन नहीं था...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' को लेकर चर्चा में हैं। वह इस फिल्म से वह लंबे समय बाद बड़े परदे पर वापसी कर रही हैं। 'हेलीकॉप्टर ईला' के प्रमोशन में जुटी काजोल ने भारतीय सिनेमा की अपनी सबसे बड़ी ब्लॉकबास्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को लेकर बड़ी बात कही है। मीडिया ने काजोल से जब यह सवाल पूछा की क्या कभी उनकी सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का रीमेक बनेगा या नहीं..??
इस बात का जवाब देते हुए उन्होंने कहा - मुझे नहीं लगता कि इस फिल्म को दोबारा बनाया जा सकता है। काजोल ने अपनी बात को विस्तार से बताते हुए कहा- जब हम 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' बना रहे थे तब हमको भी यकीन नहीं था कि ये अच्छी फिल्म होगी या बुरी, इसको हम सामन्य फिल्म की तरह ले रहे थे। इसलिए कभी भी इस फिल्म के हिट होने का श्रेय न तो शाहरुख ने, न ही मैंने और न ही करण जौहर ने लिया।
वहीं बात करें काजोल की अपकमिंग फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' की तो इस फिल्म में उनके साथ रिद्धी सेन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में रिद्धी सेन काजोल के बेटे की भूमिका निभाएंगे। बताया जा रहा है कि काजोल इस फिल्म में मां के अलावा पेशे से गायिका होंगी। पता हो कि काजोल लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह आखिरी बार साउथ एक्टर रजनीकांत की तमिल फिल्म ‘वीआईपी 2’ में नजर आई थीं। इसके अलावा काजोल की आखिरी हिंदी फिल्म 'दिलवाले' थी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान नजर आए थे। फिल्म 'दिलवाले' साल 2015 में रिलीज हुई थी।