सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kajol Tanuja Nysa devgan in one frame outside of restaurant Watch Viral Video

Kajol: 'पीछे हो जाओ.. थोड़ी जगह दो', मां तनुजा और बेटी न्यासा के साथ दिखीं काजोल, पैपराजी से की यह विनती

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 22 Sep 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Kajol Viral Video: आज सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक परिवार की तीन जनरेशन दिग्गज अभिनेत्री तनुजा, काजोल और न्यासा देवगन साथ नजर आईं। लेकिन जब ये तीनों रेस्टोरेंट से बाहर निकलीं तो काजोल पैपराजी पर भड़क उठीं। जानिए क्यों...

Kajol Tanuja Nysa devgan in one frame outside of restaurant Watch Viral Video
तनुजा-काजोल और न्यासा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल अपनी बेटी न्यासा देवगन और मां तनुजा के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट से जब बाहर निकलीं, तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। तीनों को देखते ही पैपराजी ने उनकी तस्वीरें और वीडियो लेने शुरू कर दिए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन इस दौरान काजोल को पैपराजी के ऊपर गुस्सा आ गया और वह उन पर बरस पड़ीं। 
Trending Videos

 

वायरल वीडियो
इस वीडियो में काजोल अपनी मां तनुजा का हाथ पकड़े कार की ओर जाती दिखीं, जबकि उनकी बेटी न्यासा भी उनकी मदद कर रही थीं। लेकिन पैपराजी ने उनका रास्ता रोक लिया, जिसकी वजह से काजोल को गुस्सा आ गया और उन्होंने पैपराजी को रुखे अंदाज में पीछे हटने को कहा। काजोल ने गुस्से में कहा, 'थोड़ा पीछे हटो, प्लीज।' न्यासा ने भी यही बात दोहराई ताकि उनकी दादी आसानी से चल सकें।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


विज्ञापन
विज्ञापन

काजोल का वर्कफ्रंट
काजोल इन दिनों अपने वेब शो 'द ट्रायल' के दूसरे सीजन के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वह हाल ही में फिल्म 'सरजमीं' में इब्राहिम अली खान और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा, काजोल ट्विंकल खन्ना के साथ प्राइम वीडियो के चैट शो 'टू मच' की मेजबानी करती नजर आएंगी। इस शो में सलमान खान, आमिर खान, कृति सेनन, गोविंदा, जान्हवी कपूर, वरुण धवन और आलिया भट्ट जैसे सितारे शामिल होंगे। यह शो 25 सितंबर से स्ट्रीम होगा।

यह भी पढ़ें: Farah Khan: रिद्धिमा कपूर की बेटी समारा को फराह ने किया लॉन्च, रणबीर-आलिया के नए घर में होगा उनका भी खास कमरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed