Kajol: हद से ज्यादा टाइट ड्रेस पहनकर इवेंट मे पहुंचीं 51 साल की काजोल, यूजर्स ने किया ट्रोल
Kajol Trolled For Dressing Sense: सोशल मीडिया पर काजोल का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह एक इवेंट में नजर आ रही हैं। इस इवेंट में वह एक ब्लैक कलर की टाइट ड्रेस में दिखीं। इस तरह के ड्रेसिंग सेंस को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने काजोल को ट्रोल कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर्स अक्सर ही ट्रोलिंग का शिकार होते हैं। हाल ही में काजाेल को भी अपने ड्रेसिंग सेंस के कारण ट्रोल होना पड़ा। वह एक इवेंट में टाइम फिटेड ब्लैक में पहुंचीं। जिसे देखकर यूजर्स को अटपटा सा लगा। यूजर्स ने काजोल के ड्रेसिंग सेंस को लेकर सवाल खड़ा कर दिया। सोशल मीडिया पर काजोल का ब्लैक ड्रेस वाला वीडियो वायरल भी है।
इवेंट में हंसती-मुस्कुराती पहुंची काजोल
वायरल वीडियो में काजोल स्टेज की तरफ बढ़ती हुई नजर आती हैं, वह मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं। काजोल इस इवेंट में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं। जब वह चलती हैं तो टाइट ब्लैक ड्रेस में उनका पेट नजर आता है। इसी बात काे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने काजोल के ड्रेसिंग सेंस को नापसंद किया है।
ये खबर भी पढ़ें: Kajol: '27 साल से फुल टाइम किलर बनी हूं', गुप्त के एक साल और पूरा होने पर काजोल ने लिखा भावुक नोट
यूजर्स ने ड्रेसिंग सेंस पर कसा तंज
काजोल के ड्रेसिंग सेंस को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत ही खराब ड्रेसिंग सेंस।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘इतनी टाइट ड्रेस क्यों? इंडियन ड्रेस पहनो, उसमें टमी नहीं दिखता है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘डिसेंट ड्रेस पहनाे, खूबसूरत लग सकते हो।’ एक यूजर ने तो काजोल का टमी देखकर लिखा, ‘क्या यह प्रेग्नेंट हैं?’ इसी तरह के ट्रोल करने वाले कई कमेंट यूजर्स ने काजोल के ड्रेसिंग सेंस को लेकर किए हैं।

हाल ही में काजोल की हॉरर, सुपरनेचुरल ड्रामा फिल्म ‘मां’ थिएटर में रिलीज हुईं। साथ ही ओटीटी पर फिल्म ‘सरजमीं’ भी रिलीज हुई, इसमें काजोल के अलावा इब्राहिम अली खान भी नजर आए। वह एक नई फिल्म 'महारागिनी' भी कर रही हैं।

कमेंट
कमेंट X