सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kajol Wishes Makeup Artist Mickey Contractor On His Birthday

Kajol: ‘पहले फोटो सेशन के लिए…’, काजोल ने मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर को किया बर्थ डे विश; साझा की यादें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 06 Oct 2025 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Makeup Artist Mickey Contractor Birthday: काजोल रिश्ते निभाने में यकीन करती हैं। सोमवार को एक्ट्रेस ने सोशल मीडियो पोस्ट के जरिए बॉलीवुड के फेमस मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही पुरानी यादों को भी साझा किया है।

Kajol Wishes Makeup Artist Mickey Contractor On His Birthday
काजोल का मेकअप करते हुए मिकी - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
विज्ञापन

विस्तार

सोमवार को इंस्टाग्राम पर काजोल ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें  मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर उनका मेकअप कर रहे हैं। इस वीडियो को काजोल ने मिकी के जन्मदिन के मौके पर शेयर किया है। साथ ही मेकअप आर्टिस्ट के टैलेंट की तारीफ की है, पुरानी यादों का भी जिक्र किया है। 

Trending Videos


पहले फोटो सेशन के लिए मिकी ने किया था काजोल का मेकअप 
अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में काजोल लिखती हैं, ‘मिकी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। मेरे पहले फोटो सेशन का मेकअप आपने किया था, तब मैं साढ़े पंद्रह साल की थी। फिर मेरी बेटी का भी मेकअप आपने किया, जब वह चौदह साल की हुई। आपने मेकअप आर्टिस्ट को हमारी इंडस्ट्री में एक नई राह दिखाई है। आपने जो कुछ भी हासिल किया है और कर रहे हैं, उसके लिए बधाई। इन सबके बावजूद आप डाउन टू अर्थ हैं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)


ये खबर भी पढ़ें: Too Much: ट्विंकल-अक्षय ने खोला शादी से जुड़ा राज, ‘टू मच’ शो में सैफ ने सुनाया हमले का डरावना किस्सा

शो ‘टू मच’ को लेकर चर्चा में काजोल 
काजोल के करियर फ्रंट की बात करें ताे इन दिनों वह ट्विंकल खन्ना के साथ एक टॉक शो ‘टू मच’ कर रही हैं। इस शो में कई सेलेब्स आ रहे हैं, अपने करियर और जिंदगी से जुड़ी मजेदार बातें कर रहे हैं। हाल ही में शो में अक्षय कुमार और सैफ अली खान नजर आए। इसके अलावा सीरीज ‘द ट्रायल 2’ में भी काजोल ने अभिनय किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed