बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पद्मश्री देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। कंगना अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में मौजूद थीं। एक्ट्रेस को फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से नवाजा गया है। इससे पहले कंगना रनौत को हाल ही में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया था। कंगना को उनकी दो फिल्मों 'मणिकर्णिका' और 'पंगा" के लिए यह पुरस्कार मिला था। कंगना को पद्मश्री मिलने के बाद उन्होंने अपनी खुशी को सोशल मीडिया पर जाहिर किया है।
Video: पद्मश्री पाकर गर्व महसूस कर रहीं कंगना, बोलीं- देश को तोड़ने वाली शक्तियों के खिलाफ आवाज उठाने का इनाम मिला है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
View this post on Instagram
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर डबल खुशी शेयर करते हुए लिखा, 'जिस दिन मैं पद्मश्री सम्मान ले रही हूं उसी दिन मेरे प्रोड्यूसर के तौर पर नया सफर शुरू कर रही हूं। अपने प्रोडक्शन मणिकर्णिका फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही टीकू वेड्स शेरू का फर्स्ट लुक सबसे पहले आपके साथ शेयर कर रही हूं। यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है और उम्मीद है आपको पसंद आएगी। शूटिंग शुरू हो चुकी है। जल्द ही आपसे थिएटर्स पर मुलाकात होगी।
View this post on Instagram
प्रधानमंत्री और गृहमंत्री भी रहे मौजूद
इस बार 10 हस्तियों को पद्म भूषण, 102 हस्तियों को पद्म श्री और 7 हस्तियों को पद्म विभूषण अवार्ड मिला है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सभी को ये सम्मान मिला। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।