{"_id":"5a8533bf4f1c1bef7b8b758e","slug":"kangana-ranaut-and-rajkummar-rao-sing-ekta-kapoor-s-unnamed-psychological-thriller","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एकता कपूर की थ्रिलर मूवी में 'न्यूटन' के साथ दिखेंगी 'झांसी की रानी', फाइनल हुई स्क्रिप्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एकता कपूर की थ्रिलर मूवी में 'न्यूटन' के साथ दिखेंगी 'झांसी की रानी', फाइनल हुई स्क्रिप्ट
Thu, 15 Feb 2018 02:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Feb 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विकास बहल की फिल्म 'क्वीन' में साथ काम करने के बाद कंगना रनौत और राजकुमार राव एक बार फिर एक साथ आ रहे हैं। खबर है कि शैलेश आर. सिंह और एकता कपूर की फिल्म में कंगना और राजकुमार साथ काम करेंगे। यह जोड़ी 'क्वीन' में हिट साबित हुई थी। एक बार फिर दोनों को साइन करने का मकसद एक कामयाब फिल्म देने का ही है।
2 of 4
बता दें कि यह एक सायकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म होगी। इसे टॉलीवुड के फिल्मकार के. राघवेन्द्र राव डायरेक्ट करेंगे और उनका बेटा प्रकाश इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेगा। इसकी कहानी लंदन और मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। इस बेनाम फिल्म की शूटिंग इस साल मार्च में शुरू होगी।
3 of 4
राजकुमार राव ने स्क्रिप्ट सुनते ही इसके लिए हां कर दी थी। बता दें कि कंगना और राजकुमार इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। कुछ दिन पहले जब राजकुमार से पूछा गया कि कंगना के साथ काम कर के उन्हें कैसा लग रहा है, तो उन्होंने कहा 'कंगना और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं। 'क्वीन' के सेट पर हम दोनों के बीच बहुत जल्द ही दोस्ती हो गई थी। कंगना को खुश करना बड़ा ही आसान काम है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Kangana
आजकल कंगना रनौत राजस्थान में फिल्म 'मणिकर्णिका' की शूटिंग में व्यस्त हैं। जबकि राजकुमार राव 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' और स्त्री की शूटिंग में बिजी हैं। दोनों स्टार्स अपनी फिल्मों की शूटिंग पूरी करने के बाद एकता कपूर की इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।