{"_id":"5a853bac4f1c1b5e6e8b5611","slug":"real-truth-of-viral-song-of-new-internet-sensation-priya-prakash","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रिया प्रकाश पर FIR करवाने वाले विवादित गीत का असली सच आया सामने, आप भी जान लीजिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रिया प्रकाश पर FIR करवाने वाले विवादित गीत का असली सच आया सामने, आप भी जान लीजिए
Thu, 15 Feb 2018 02:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Feb 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
26 सेकेंड के एक गीत से दुनियाभर में मशहूर होने वाली अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर के जिस गीत पर विवाद गहराया है, उसका असली सच सामने आ गया है। यह वीडियो प्रिया की डेब्यू फिल्म ‘ओरू अदार लव’ का टीजर गाना है। ये गाना शान रहमान ने कंपोज किया है। जानिए, गीत का असली सच..
2 of 6
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक प्रिया प्रकाश का ये गीत पीएमए जब्बार के फेमस 'मप्पिला पट्टु' का नया वर्जन है। इस गीत को 1992 में एक एल्बम में शामिल किया गया। गाने के ओरिजनल वर्जन के साथ ही साथ यू-ट्यूब में मौजूद अन्य वर्जन भी पॉपुलर हैं। माप्पिला पट्टू नार्थ केरल का ट्रेडिशनल मुस्लिम गाना है।
3 of 6
- फोटो : self
गीत के फेमस होते ही इसके ओरिजनल लेखक को ढूंढा गया तो आईई मलयालम डॉट कॉम ने खुलासा किया कि गाने के लेखक जब्बार अब सउदी अरब में रहते हैं और वहीं एक जनरल स्टोर में पिछले पांच साल से काम कर रहे हैं। जब्बार ने यह गाना उस समय लिखा जब उनकी उम्र मात्र 20 साल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रिपोर्ट के मुताबिक जब जब्बार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस गाने को चार दशक पहले करीब 20 साल की उम्र में लिखा था। आज गाने को जो पॉपुलैरिटी मिल रही है इससे वो बहुत खुश है। उन्होंने गाने पर बैन लगाने के मामले पर कहा कि ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। ये सारी चीजे बेकार में हो रहीं हैं।
विज्ञापन
5 of 6
विवाद बढ़ा तो गाने के कंपोजर शान रहमान सामने आए और कहा, 'फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाए। हमें फैंस का बहुत सपोर्ट मिल रहा है। अगर किसी को इससे आपत्ति है तो हम केस लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म और गाने से कोई भी सीन नहीं हटाया जाएगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।