लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कंगना रणौत एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक सीआईएसएफ की महिला सिपाही पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। इन आरोपों के बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने साथ हुई घटना की पूरी जानकारी साझा की है।
Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने वीडियो जारी कर बयां किया दर्द, बताया, एयरपोर्ट पर आखिर क्या हुआ उनके साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथ ही, अभिनेत्री ने यह भी बताया है कि वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। एक्स पर वीडियो जारी करते हुए अभिनेत्री ने कहा, "मैं सभी को बताना चाहती हूं की मैं पूरी तरह से सुरक्षित हूं। इस घटना के बाद से ही मेरे पास तमाम शुभचिंतकों के फोन आ रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "आज चंडीगढ़ में जो हादसा हुआ वो सुरक्षा जांच के बाद हुआ। जांच के बाद जैसे ही मैं वहां से निकली, वैसे ही दूसरी केबिन से एक महिला सिपाही ने आकर मेरे चेहरे पर हमला किया और गालियां देने लगीं।"
Shocking rise in terror and violence in Punjab…. pic.twitter.com/7aefpp4blQ
अभिनेत्री ने आगे कहा कि जब मैंने उनसे इसका कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि वह किसान आंदोलन की सर्मथन करती हैं। कंगना आगे कहा कि मैं तो सुरक्षित हूं, लेकिन मुझे चिंता है कि पंजाब में जो आतंकवाद और उग्रवाद पनप रहा है। उससे हम कैसे निपटेंगे।
कंगना रणौत ने हाल ही में मंडी लोकसभा सीट से लोकसभा का चुनाव जीता है। पिछले काफी समय से वह हिमाचल प्रदेश में रहकर लोगों की समस्याओं से रूबरू हो रही थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही इमरजेंसी नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उन्होंने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने खुद ही किया है।
बड़े पर्दे पर कंगना को आखिरी बार फिल्म तेजस में देखा गया था। पिछले साल रिलीज हुई उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी। टिकट खिड़की पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी।