फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love And War: ढाई करोड़ की कार में भंसाली से मिलने पहुंचे रणबीर कपूर, 'लव एंड वॉर' को लेकर फैंस हुए उत्साहित

Thu, 06 Jun 2024 06:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 06 Jun 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor arrives to meet Love and War director Sanjay leela Bhansali in a car worth Rs 2.5 crores
रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली - फोटो : मानव मंगलानी, इंस्टाग्राम

रणबीर कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे शानदार अभिनेताओं में से एक हैं। फिल्म एनिमल के बाद से उनकी लोकप्रियता में और अधिक इजाफा देखने को मिला है। रणबीर जल्द ही संजय लीला भंसाली के साथ एक बार फिर से काम करते नजर आने वाले हैं। फिल्म लव एंड वॉर में वह विक्की कौशल और आलिया भट्ट के साथ अपने अभिनय का जलवा दिखाएंगे। 


Reality Shows: ओटीटी पर इन रियलिटी शोज को मिले सबसे ज्यादा दर्शक, बिग बॉस नहीं इस शो के सिर सजा नंबर वन का ताज

Ranbir Kapoor arrives to meet Love and War director Sanjay leela Bhansali in a car worth Rs 2.5 crores
रणबीर कपूर - फोटो : मानव मंगलानी

हाल ही में वह संजय लीला भंसाली से मिलने उनके घर पहुंचे। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहा है। इन फोटोज में वह गुरुवार दोपहर मुंबई में संजय लीला भंसाली के बाहर नजर आ रहे हैं। ऑल ब्लैक लुक में वह काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे थे। रणबीर अपनी नई खरीदी कार से भंसाली से मिलने पहुंचे थे। 

Ranbir Kapoor arrives to meet Love and War director Sanjay leela Bhansali in a car worth Rs 2.5 crores
रणबीर कपूर - फोटो : मानव मंगलानी

अभिनेता की इस कार का नाम लेक्सस एलएम है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार की कीमत दो करोड़ 50 लाख रुपये है। निर्देशक और अभिनेता की इस मुलाकात के बाद आगामी फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor arrives to meet Love and War director Sanjay leela Bhansali in a car worth Rs 2.5 crores
संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले भंसाली एक साक्षात्कार में लव एंड वॉर पर खुलकर बात कर चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंंने कहा था, "लव एंड वॉर एक प्रेम कहानी है। ऐसी फिल्म मैं लंबे समय के बाद बना रहा हूं। यह नृत्य, खंभे, वास्तुकला, पर्दे और आभूषण से अलग प्रोजेक्ट है।  एक फिल्मकार के रूप में यह फिल्म मेरे लिए बहुत जरूरी थी। इसने मुझे कुछ नया करने, एक अलग दौर में अलग तरह के किरदार और नई परिस्थितियों के बारे में बात करने के लिए उत्साहित किया है।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor arrives to meet Love and War director Sanjay leela Bhansali in a car worth Rs 2.5 crores
संजय लीला भंसाली - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने आगे कहा था, "रणबीर, विक्की और आलिया की इस बेहतरीन कास्ट के साथ काम करना अच्छा है। यह देखना अच्छा होगा कि उनकी केमिस्ट्री कैसी है। और यह एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी है, जो लंबे समय से हिंदी सिनेमा में नहीं आई है। तो देखते हैं कि यह सब कैसे आकार लेता है।" 
Sharvari Wagh: शरवरी के दिल के बहुत करीब है 'बंटी और बबली 2', बोलीं- जिससे काम मिले उसे असफल नहीं कह सकते

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed