{"_id":"66619ad6ee966004700d5893","slug":"munjya-actress-sharvari-wagh-praised-bunty-babli-2-said-cannot-called-failure-if-you-are-get-work-from-that-2024-06-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sharvari Wagh: शरवरी के दिल के बहुत करीब है 'बंटी और बबली 2', बोलीं- जिससे काम मिले उसे असफल नहीं कह सकते","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sharvari Wagh: शरवरी के दिल के बहुत करीब है 'बंटी और बबली 2', बोलीं- जिससे काम मिले उसे असफल नहीं कह सकते
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 06 Jun 2024 04:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मुंज्या
- फोटो : यूट्यब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'बंटी और बबली 2' बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी। हालांकि, इस फिल्म से एक अभिनेत्री को काफी ज्यादा फायदा पहुंचा। हम बात कर रहे हैं शरवरी वाघ की। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेत्री ने खुलासा किया कि बंटी और बबली 2 की वजह से उनके लिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दरवाजे खुले।
मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी 'मुंज्या' की वजह से शरवरी इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का एक गाना भी जारी किया गया था, जिसमें उनकी बोल्ड अदाओं ने फैंस की धड़कनें तेज कर दी थीं। मुंज्या का ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साह है।
3 of 5
मुंज्या
- फोटो : यूट्यब
अभिनेत्री इन दिनों इस फिल्म का जोर शोर से प्रचार कर रही हैं। इस बीच एक साक्षात्कार के दौरान बंटी और बबली के सीक्वल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस फिल्म की वजह से उनके लिए कई दरवाजे खुल गए। अभिनेत्री ने कहा, "इंडस्ट्री के लोग इस फिल्म से पहले मुझे नहीं जानते थे। वे नहीं जानते थे कि शरवरी कौन है। अगर किसी चीज की वजह से आपको काम मिले तो उसे असफल नहीं कहा जा सकता। मुझे अपनी पहली फिल्म से काम मिल रहा है। मैं हमेशा इसके लिए आभारी रहूंगी, चाहे इसने बॉक्स ऑफिस पर कैसा भी प्रदर्शन किया हो। मुझे बस और काम चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुंज्या
- फोटो : यूट्यब
उन्होंने आगे कहा, "मैं फिल्मी घराने से ताल्लुक नहीं रखती हूं। पहली फिल्म ही पाना मेरे लिए एक सपना जैसा था। मुंज्या मेरी दूसरी फिल्म है। जब आप फिल्म इंडस्ट्री के बाहर से होते हैं तो पहली फिल्म ही हासिल करना बड़ी बात होती है।" इस बातचीत के दौरान शरवरी ने अपनी एक और आगामी फिल्म पर भी बात की।
विज्ञापन
5 of 5
मुंज्या
- फोटो : यूट्यब
यशराज राज की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म में वह जल्द ही आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर अभिनेत्री ने कहा, "मेरी आगामी फिल्म में आलिया भट्ट हैं, जो हमारे देश की सबसे बड़ी सुपरस्टार में से एक हैं। मैं इस फिल्म में अपना सौ प्रतिशत देना चाहती हूं, ताकि लोग इसे पसंद करें और मुझे भी इस यूनिवर्स में बाकी सभी लोगों की तरह ही प्यार मिले।"
Miss You: 'इंडियन 2' के बाद 'मिस यू' से धूम मचाएंगे सिद्धार्थ, निर्माताओं ने जारी किया फिल्म का पहला पोस्टर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।