फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut Social Media Post On Teenage Girl Apology Video Post Jantar Mantar Protest Row

‘समाज के तौर पर फेल…’, कंगना की दो-टूक; CJP प्रोटेस्ट में गाली-गलौज करने वाली टीनएजर की माफी पर दी प्रतिक्रिया

Sat, 01 Aug 2026 01:26 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 01 Aug 2026 01:26 PM IST
सार

Kangana Ranaut Social Media Post: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर एक टीनएज लड़की ने अभद्र बातें कही थीं। अब इस लड़की ने माफी मांग ली है। इस माफी पर कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Social Media Post On Teenage Girl Apology Video Post Jantar Mantar Protest Row
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अपने मुखर विचारों के लिए जानी जाती हैं। वह सामाजिक, राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं। बीते दिनों उन्होंने नीट परीक्षा को लेकर किए गए सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान कही गई अभद्र बातों पर नाराजगी जताई थी। इस दौरान एक युवा लड़की ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी थी, अभद्र टिप्पणी की थीं। सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच इस लड़की ने प्रधानमंत्री से माफी मांगी है। इस माफी पर कंगना ने भी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

कंगना ने समाज को दिया कड़ा संदेश 
अपने इंस्टाग्राम पेज पर टीनएज लड़की के माफी वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, ‘वह मुश्किल से 15 साल की है, यह खुद बोल रही है उसने अपनी पूरी जिंदगी में मोदी जी के खिलाफ कभी कुछ पोस्ट नहीं किया। लेकिन उस दिन दोस्त उसे वहां ले गए और उन लोगों ने उसे गाली देने के लिए उकसाया। आप अपने बच्चों को बुरी फेमिनाजी और राक्षसी प्रवृति के वामपंथियों से बचाओ। हमें अपने बच्चों को उनसे बचाने की जरूरत है। खुद नोटिस करो एक भी स्कार्फ/बुर्का वाली बेटी ने भोंडा प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन हमारी बेटियों को आसानी से भ्रमित किया जाता है, ऐसा क्यों? हम एक समाज के तौर पर कहीं फेल हो रहे हैं। हमें आत्मनिरीक्षण करना चाहिए, हमें अपनी बेटियों को बचाना चाहिए।’ 
विज्ञापन


लड़की के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी 
एएनआई की खबर के मुताबिक नोएडा पुलिस ने प्रधानमंत्री के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की थी। सोशल मीडिया पर भी इस लड़की को गंदी और अभद्र बातें कहने के कारण ट्रोल किया जा रहा है।  

Kangana Ranaut Social Media Post On Teenage Girl Apology Video Post Jantar Mantar Protest Row
कंगना रनौत - फोटो : एक्स (ट्विटर)

बीते दिनों जेन जी को कंगना ने काफी बुरा-भला कहा
कंगना ने कई बार सीजेपी के साथ प्रोटेस्ट करने वाले जेन जी को लेकर पोस्ट की है। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी एक जगह पर इतनी बदसूरती नहीं देखी। जेन जी प्रोटेस्ट की ये रील्स देखकर घिन पैदा होती हैं। जिस तरह यह लोग बात कर रहे हैं और जिस तरह की भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं मैंने वो कभी नहीं देखा। हर एक फ्रेम इतना अजीब और इतना भद्दा हो सकता है। छी।’ आगे दिए गए बयानों में भी कंगना ने जेन जी को गटरछाप तक कह दिया। 

कंगना की आने वाली फिल्म कौन सी है?
कंगना रनौत बतौर सांसद अपनी नई भूमिकाओं को निभा रही हैं। साथ ही वह एक्टिंग की दुनिया में भी सक्रिय हैं। इस साल वह फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आईं। इसके अलावा वह फिल्म 'क्वीन 2' भी कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed