‘गरीबी अभी भी मेरे मन में है…’ फिर वायरल हुआ रवि किशन का पुराना वीडियो; यूजर्स ने क्यों किया ट्रोल?
Ravi Kishan Trolling: रवि किशन सोशल मीडिया पर अक्सर ही ट्रोलिंग का शिकार हो जाते हैं। हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी गरीब को लेकर बात कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता और सांसद रवि किशन एक बार फिर सोशल मीडिया ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। उनके एक पुराने वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं, रवि किशन के गरीबी वाले बयान को ट्रोल कर रहे हैं। आखिर ऐसा क्या बोले थे रवि किशन? और यूसर्ज ने कैसी प्रतिक्रिया उनकी बातों पद दी है, जानिए?
गरीबी के दिनों पर क्या बोले थे रवि किशन?
शुभंकर मिश्रा पॉडकास्ट पर रवि किशन ने कुछ महीने पर एक इंटरव्यू दिया था, इसमें अपने करियर और निजी जीवन को लेकर बातें साझा की थीं। इस दौरान अपनी गरीबी के दौर का जिक्र किया था। रवि किशन ने कहा था, ‘मैंने इतनी गरीबी देखी है कि आज भी जब किसी 7 स्टार होटल में जाता हूं, तो अच्छा खाना ऑर्डर नहीं करता। चाहे वह प्रोडक्शन के बजट से हो और मेरे अपने पैसे से हो या फिर अपनी पॉलिटिकल पार्टी के प्रचार के लिए ही क्यों न गया हूं। आज भी मैं सिर्फ़ सादी खिचड़ी ही ऑर्डर करता हूं। यहां तक कि मैं अपने कपड़े लॉन्ड्री में देने में भी हिचकिचाता हूं। मुझे लगता है कि घर पहुंचकर ही धो लूंगा, चाहे वह गोरखपुर हो, दिल्ली हो या मुंबई। इसलिए वह गरीबी आज भी मेरे मन में बसी हुई है।’ रवि किशन के इसी बयान का वीडियो क्लिप फिर से वायरल हो रहा है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स अजब-गजब रिएक्शन दे रहे हैं।
Humne gareebi dekhi hai 2.0😭 pic.twitter.com/utGw36pM1F
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 31, 2026
एक यूजर ने कमेंट किया, ‘हमने गरीबी देखी है 2.0।’ बता दें कि रवि किशन ने पहले अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी अपनी गरीबी को लेकर बात करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘ऐसी गरीब भगवान सबको दे।’
वहीं एक यूजर ने एक्स (ट्विटर) की पोस्ट पर लिखा, ‘7 स्टार होटल में खिचड़ी। यह सुन कर मेरे दिमाग की खिचड़ी हो गई है।’
इसी तरह के ट्रोलिंग वाले कमेंट रवि किशन की बातों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने किए हैं।
इस साल वह वेब सीरीज ‘मामला लीगल है 2’ और ‘मां बहन’ में नजर आए थे। जल्द वह फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह नेगेटिव रोल निभाने वाले हैं।