फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shagun Sharma Contestant Of Khatron Ke Khiladi 15 Says Actor Gaurav Khanna Bullied Her In Reality Show

‘गौरव खन्ना ने मुझे बुली किया…’, शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की प्रतियोगी शगुन शर्मा ने बयां किया अपना दर्द

Sat, 01 Aug 2026 11:39 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 01 Aug 2026 11:39 AM IST
सार

Gaurav Khanna Bullied Shagun Sharma: आज से रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ शुरू हो चुका है। इस रियलिटी शो में सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' फेम शगुन शर्मा भी नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि अभिनेता गौरव खन्ना ने उन्हें रियलिटी शो में बुली किया। 

विज्ञापन
Shagun Sharma Contestant Of Khatron Ke Khiladi 15 Says Actor Gaurav Khanna Bullied Her In Reality Show
गौरव खन्ना और शगुन शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@shagun__sharma

विस्तार

टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के जरिए शगुन शर्मा को दर्शकों के बीच पहचान मिली थी। यह अभिनेत्री अब राेहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का हिस्सा बनी हैं। इस शो में उनके साथ अभिनेता गौरव खन्ना के काफी बुरा बर्ताव किया, ऐसा अभिनेत्री का कहना है। जानिए, गौरव खन्ना को लेकर शगुन शर्मा क्या बोलीं, जानिए?

विज्ञापन

गौरव खन्ना से फिर मिलना नहीं चाहतीं शगुन शर्मा
हाल ही में फिल्मीज्ञान को दिए गए एक इंटरव्यू में शगुन शर्मा कहती हैं, ‘मुझे लगता है कि गौरव खन्ना एक ऐसे इंसान हैं जिनसे मैं मिलना नहीं चाहूंगी। वह ऐसे शख्स थे, जिन्होंने मुझे बहुत बुली किया है। मान लीजिए अगर पांच लोग कोई टास्क करते हैं और उनमें से चार उसे छोड़ देते हैं, तो उन चारों में से वह मुझे सबसे ज्यादा टोकते थे।’

विज्ञापन

शगुन आगे कहती हैं, ‘गौरव मुझे देखकर कहते थे कि यह टास्ट छोड़ देती है, यह कमजोर है। लेकिन मुझे लगता है कि रियलिटी शो में आप खुद का एक अलग वर्जन बन जाते हैं। इसलिए मैं यह नहीं कहूंगी कि शायद वह रियल लाइफ में एकदम वैसे ही हैं जैसे उन्होंने वहां बिहेव किया था।’  

विज्ञापन
विज्ञापन

Shagun Sharma Contestant Of Khatron Ke Khiladi 15 Says Actor Gaurav Khanna Bullied Her In Reality Show
'खतरों के खिलाड़ी 15' शो को होस्ट करेंगे रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शो में नजर आएंगे ये सेलेब्स 
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में गौरव खन्ना, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, शगुन शर्मा, अविका गौर, ओरी, हर्ष गुजराल, जैस्मीन भसीन, रुबीना दिलैक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और विशाल आदित्य सिंह शामिल हैं। बीच में खबर भी सामने आई थी कि इस शो को विशाल आदित्य सिंह ने जीता है लेकिन यह बात मेकर्स ने कंफर्म नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed