{"_id":"6a6d8d34e4b913f2770ceb14","slug":"why-naseeruddin-shah-rejected-several-lifetime-achievement-awards-reveals-in-main-vaapas-aaunga-success-party-2026-08-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नसीरुद्दीन शाह ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से क्यों किया मना? 'मैं वापस आऊंगा' की पार्टी में बताई वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नसीरुद्दीन शाह ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से क्यों किया मना? 'मैं वापस आऊंगा' की पार्टी में बताई वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:37 AM IST
सार
Naseeruddin Shah: 'मैं वापस आऊंगा' के 50 दिन पूरे होने के मौके पर फिल्म के कलाकार नसीरुद्दीन शाह ने बताया है कि उन्होंने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से क्यों मना कर दिया?
विज्ञापन
1 of 5
नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
76 साल की उम्र में नसीरुद्दीन शाह अपने करियर के सबसे शानदार दौर से गुजर रहे हैं। इस अनुभवी एक्टर को इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में अपनी एक्टिंग के लिए तारीफ मिल रही है। इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। इस शानदार दौर के बीच, एक्टर ने साफ कर दिया है कि अभी एक्टिंग छोड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है।
2 of 5
मैं वापस आउंगा की सक्सेज पार्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम@mainvaapasaaunga
नसीरुद्दीन ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड को किया मना
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के 50 दिन पूरे करने की खुशी में टीम ने फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी। यह रोमांटिक फिल्म कई वर्षों बाद इम्तियाज की बॉक्स ऑफिस पर सफल फिल्म साबित हुई है। सक्सेस पार्टी में नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म की सफलता और अपने करियर के सफर के बारे में बात की।
उन्होंने कहा 'हाल ही में मुझे कई 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' देने की पेशकश की गई, लेकिन मैंने मना कर दिया। 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' का मतलब होता है कि आपका काम पूरा हो गया है। मेरा अभी काम छोड़ने का कोई इरादा नहीं है, और इसीलिए मैं ये अवॉर्ड स्वीकार नहीं करता। मुझे नहीं लगता कि मेरा काम पूरा हुआ है।'
3 of 5
मैं वापस आऊंगा
- फोटो : एएनआई
अभिनेता ने अदा किया शुक्रिया
कई नेशनल अवॉर्ड जीत चुके नसीरुद्दीन शाह ने 'मैं वापस आऊंगा' को मिले प्यार के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, 'मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानता हूं कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बना मुझे इस पर बहुत गर्व है। आप सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
शाह ने जीते नेशनल अवॉर्ड
नसीरुद्दीन शाह ने 1970 के दशक के बीच में पैरेलल सिनेमा से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वह 'हम पांच' फिल्म से मेनस्ट्रीम बॉलीवुड में आए। 80 के दशक में उन्हें 'कर्मा', 'जलवा' और 'मालामाल' जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली। उन्होंने 1979 में 'स्पर्श' और 1984 में 'पार' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता, और 2005 में 'इकबाल' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन
5 of 5
'मैं वापस आऊंगा'
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉक्स ऑफिस पर 'मैं वापस आऊंगा' का प्रदर्शन
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' बंटवारे के समय की यादों पर आधारित है। इसमें नसीरुद्दीन के अलावा दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ हैं। दुनियाभर में इसने 99.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।