फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: 'पुल्स आ गई पुल्स'.... एक बार फिर दिलजीत पर फायर हुईं कंगना, दी गिरफ्तारी की चेतावनी

Wed, 22 Mar 2023 03:31 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 22 Mar 2023 03:31 PM IST
विज्ञापन
Kangna Ranaut Take a dig at Diljit Dosanjh as she warns supporters of Khalistanis emid case of Amrit Pal singh
कंगना रनौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वहीं उन्होंने एक बार फिर इंस्टाग्राम के जरिए दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधा है। पंजाब पुलिस द्वारा कट्टरपंथी सिख उपदेशक और वारिस पंजाब डे के प्रमुख अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई के बीच कंगना ने एक्टर-सिंगर दिलजीत के लिए भी एक चेतावनी वाला पोस्ट किया है। इतना ही नहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर चल रहे एक लोकप्रिय मीम 'पोल्स आगई पोल' को यूज करते हुए दिलजीत को चेतावनी दी है।

Kangna Ranaut Take a dig at Diljit Dosanjh as she warns supporters of Khalistanis emid case of Amrit Pal singh
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने ट्विटर और इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसे सबसे पहले स्विगी इंडिया ने पोस्ट किया था। इसमें कई प्रकार की दालों पर 'पल्स आई पल्स' लिखा हुआ था। लेकिन अभिनेत्री कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिलजीत को टैग करते हुए लिखा 'बस कह रही हूं'। इसके साथ उन्होंने एक खालिस्तान स्टिकर भी जोड़ा है, जिसमें क्रॉस आउट शब्द था। और साथ कंगना ने लिखा 'दिलजीत दोसांझ जी पोल्स आगाई पोल्स'।

Kangna Ranaut Take a dig at Diljit Dosanjh as she warns supporters of Khalistanis emid case of Amrit Pal singh
कंगना रनौत - फोटो : social media
इसके अलावा कंगना ने अपनी दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'खालिस्तानियों का समर्थन करने वाले सभी लोगों को याद है अगला नंबर तुम्हारा है, पुल्स आ चुकी है, ये वो वक्त नहीं है जब कोई भी कुछ भी करता था, देश के साथ गद्दारी या टुकडे करने की कोशिश अब महंगी पड़ेगी पुलिस यहां है। कोई भी अब कुछ नहीं कर सकता, जो वह चाहते हैं। देश को धोखा देना या इसे बर्बाद करना चाहते हैं, आपको बहुत महंगा पड़ेगा'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangna Ranaut Take a dig at Diljit Dosanjh as she warns supporters of Khalistanis emid case of Amrit Pal singh
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि, पंजाब पुलिस द्वारा शनिवार को अमृतपाल सिंह और उनके सहयोगियों के खिलाफ अभियान शुरू करने के बाद कंगना के ये पोस्ट आए हैं। वहीं, पंजाब पुलिस द्वारा शनिवार को अमृतपाल सिंह और उनके सहयोगियों के खिलाफ अभियान शुरू करने के बाद कंगना के ये पोस्ट आए हैं। पुलिस ने कहा कि मामले में अब तक कुल 114 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं और आईएसआई एंगल और विदेशी फंडिंग का गहरा संदेह है।

यह भी पढ़ें: फिल्म 'अर्थ' के लिए शबाना आजमी ने नहीं ली थी फूटी कौड़ी, महेश भट्ट ने किया खुलासा

विज्ञापन
Kangna Ranaut Take a dig at Diljit Dosanjh as she warns supporters of Khalistanis emid case of Amrit Pal singh
कंगना रनौत - फोटो : social media
साल 2020 में लुधियाना के कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने दिलजीत पर खालिस्तानियों का समर्थन करने का आरोप लगाया था। दिलजीत ने जवाब दिया था, 'मैं एक भारतीय करदाता हूं, जो हमेशा जरूरत के समय देश और पंजाब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा है।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed