फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kapil Sharma Flirt With Priyanka Chopra Actress Attend Comedian Comedy Show New Season

कपिल शर्मा ने प्रियंका चोपड़ा के साथ किया फ्लर्ट, देसी गर्ल का क्या रहा रिएक्शन? देखें वायरल वीडियो

Wed, 10 Dec 2025 07:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 10 Dec 2025 07:30 PM IST
सार

Priyanka Chopra And Kapil Sharma Viral Video: सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा और प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल है, जिसमें का यह पॉपुलर कॉमेडियन, देसी गर्ल से फ्लर्ट कर रहा है। जानिए, दोनों की यह मुलाकात क्यों हुई? और कपिल की फ्लर्टिंग पर प्रियंका ने क्या रिएक्शन दिया? 

 

विज्ञापन
Kapil Sharma Flirt With Priyanka Chopra Actress Attend Comedian Comedy Show New Season
प्रियंका चोपड़ा और कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus

विस्तार

जल्द ही प्रियंका चोपड़ा, कपिल शर्मा के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल’ शो के नए सीजन में बतौर गेस्ट नजर आएंगी। शूटिंग के लिए भी वह सेट पर पहुंच चुकी हैं। कपिल ने उनका जोरदार स्वागत किया। साथ ही पैपराजी के सामने ही वह प्रियंका के साथ फ्लर्ट करते नजर आए। इस पर प्रियंका चोपड़ा ने क्या रिएक्शन दिया? देखें वायरल वीडियो।

विज्ञापन

कपिल ने किया प्रियंका का स्वागत और कहा- बस इनको प्यार करूं
प्रियंका चोपड़ा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल’ शो के नए सीजन की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंची है। इससे पहले कपिल और प्रियंका ने पैपराजी को साथ में फोटो दिए। कपिल ने भी प्रियंका का जोरदार स्वागत किया। इसी बीच पैपराजी ने कपिल की अपकमिंग फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को लेकर सवाल किया। लेकिन कपिल ने जवाब में प्रियंका की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘बस इनको प्यार करूं।’ कपिल का यह अंदाज देखकर प्रियंका मुस्कुरा दी। कपिल के काॅमेडी शो में पहले भी प्रियंका चोपड़ा कई बार आ चुकी हैं और यह पॉपुलर कॉमेडियन इसी तरह से उनके साथ फ्लर्ट करते हैं।  

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)

विज्ञापन
विज्ञापन

कब आएगा कपिल के शो का नया सीजन 
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का चौथा और नया सीजन 20 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। प्रियंका इस शो के किसी खास एपिसोड की गेस्ट बनेंगी। इस बार भी शो सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरण सिंह नजर आएंगे। 


ये खबर भी पढ़ें: मुंबई पहुंचते ही प्रियंका चोपड़ा ने दी कपिल शर्मा को चुनौती, कॉमेडी शो में बनेंगी मेहमान! 

प्रियंका चोपड़ा और कपिल शर्मा का करियर फ्रंट 
कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो के अलावा एक फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में नजर आएंगे। यह फिल्म जल्द रिलीज होगी। इन दिनों कपिल शर्मा इस फिल्म का प्रमोशन भी कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की जहां तक बात है तो वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स करने के अलावा एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ कर रही हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट साउथ के मेगास्टार महेश बाबू नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed