फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar announce the release date of Alia Bhatt and Ranveer Singh Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: 2023 में रिलीज होगी आलिया और रणवीर की फिल्म, करण जौहर ने की घोषणा

Mon, 29 Nov 2021 02:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 29 Nov 2021 02:02 PM IST
सार

करण जौहर की फिल्म रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी साल 2023 में 10 फरवरी को रिलीज होगी। करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की है।

विज्ञापन
Karan Johar announce the release date of Alia Bhatt and Ranveer Singh Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani - फोटो : Instagram

विस्तार

करण जौहर की फिल्म रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट सामने आ गई है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म साल 2023 में 10 फरवरी को रिलीज होगी। करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की है। करण जौहर ने लिखा- 7 सालों के बाद, मुझे यहां आकर, यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरी अगली फिल्म #RockyAurRaniKiPremKahani पारिवारिक मूल्यों पर आधारित प्रेम कहानी होगी। यह फिल्म 10 फरवरी, 2023 को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन


दिल्ली में हो रही फिल्म की शूटिंग
इन दिनों आलिया और रणवीर दिल्ली में अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) की शूटिंग कर रहे हैं। सेट से दोनों की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं। बीते दिनों धर्मेंद्र को भी दिल्ली में ई-रिक्शा की सवारी करते देखा गया।
विज्ञापन


 

Karan Johar announce the release date of Alia Bhatt and Ranveer Singh Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सेट पर रणवीर और आलिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धर्मा प्रोडक्शंस पिछले पांच साल से लगातार फिल्में बनाता रहा है, हालांकि उसकी कुछ मेगा बजट फिल्में इस दौरान फ्लॉप रहीं और कुछ को सीधे ओटीटी पर रिलीज करना पड़ा। बतौर प्रोड्यूसर भी करण जौहर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ पिछले कई साल से चर्चा में हैं। उनकी पिछली फिल्में ‘गुंजन सक्सेना’ और ‘शेरशाह’ सीधे ओटीटी पर रिलीज हुईं। बतौर निर्देशक अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में उन्होंने फिल्म ‘गली ब्वॉय’ की हिट जोड़ी को दोहराया है।

बतौर निर्देशक करण जौहर ने बीते कुछ साल में नेटफ्लिक्स की फिल्मावलियों ‘लस्ट स्टोरीज’ और  ‘घोस्ट स्टोरीज’ की एक एक कहानी निर्देशित की है। लेकिन फीचर फिल्म आखिरी बार उन्होंने 2016 में निर्देशित की थी, फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed