फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar announced end of Koffee with Karan 8 director said last episode will be even more explosive

KWK 8: करण जौहर ने किया 'कॉफी विद करण 8' की समाप्ति का एलान, बोले- अंतिम एपिसोड होगा और भी धमाकेदार

Tue, 16 Jan 2024 02:07 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Tue, 16 Jan 2024 02:07 PM IST
सार

करण जौहर ने हाल ही में घोषणा की है कि उनका शो 'कॉफी विद करण 8' खत्म होने जा रहा है।   
 

विज्ञापन
Karan Johar announced end of Koffee with Karan 8 director said last episode will be even more explosive
करण जौहर - फोटो : social media

विस्तार


विज्ञापन
करण जौहर का सेलिब्रिटी चैट 'कॉफी विद करण 8' दर्शकों के बीच सबसे लोकप्रिय शो में से एक है। 'कॉफी विद करण' के आठवें सीजन में करण ने सितारों की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्सों का खुलासा कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। 'कॉफी विद करण- 8' के ओपनिंग एपिसोड में दीपिका और रणवीर ने करण के शो की शोभा बढ़ाई थी। वहीं, इसके बाद सनी देओल, बॉबी देओल, आदित्य रॉय कपूर, अर्जुन कपूर समेत कई सितारे दिलचस्प खुलासे करते नजर आएं। शो के होस्ट ने हाल ही में घोषणा की है कि उनका आठवां सीजन खत्म होने जा रहा है।   

अंतिम एपिसोड होगा कॉफी अवार्ड्स 
करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी 'कॉफी विद करण' के आठवें सीजन खत्म होने की घोषणा की है। उन्होंने लिखा, 'सेलिब्रिटी चैट अब खत्म होने जा रहा है, हमारे सभी 12 एपिसोड टॉप पर रहे। अब हमारा अगला और अंतिम एपिसोड कॉफी अवार्ड्स होगा।' 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक बार फिर अपने सिंहासन पर राज करने आईं हुमा कुरैशी, रिलीज हुआ 'महारानी 3' का दमदार टीजर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सितारे आए नजर 
उन्होंने आगे कहा, 'कॉफी विद करण' के आठवें सीजन में हमने दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, शर्मिला टैगोर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, आदित्य रॉय कपूर, अर्जुन कपूर समेत कई सितारो से बातचीत की। वहीं, हालिया एपिसोड में बॉलीवुड इंडस्ट्री की दो दिग्गज अभिनेत्रियां जीनत अमान और नीतू कपूर नजर आई थीं।' 

करण जौहर का वर्कफ्रंट
करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो निर्माता ने सात साल बाद फिल्म 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' का निर्देशन किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए थे। हाल ही में, फिल्म निर्माता ने घोषणा की थी कि वह 'रॉकी और रानी' के बाद एक एक्शन फिल्म का निर्देशन करेंगे। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस बारे में कोई अपडेट साझा नहीं किया है। वहीं, करण ने सलमान खान के जन्मदिन पर उनके साथ फिल्म में काम करने का हिंट दिया था।

यह भी पढ़ें: Naqiah Haji Interview: बड़ा भाई बाल कलाकार, छोटी का छोटे परदे पर धमाका, नाकिया निभाने जा रहीं ‘शैतानी रस्में’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed