फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar Lauds Favourite Ranveer Singh Performance in Aditya Dhar film Dhurandhar

करण जौहर ने किया 'धुरंधर' का रिव्यू, रणवीर सिंह को बताया पसंदीदा एक्टर; आदित्य धर के लिए कही यह खास बात

Thu, 11 Dec 2025 03:19 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 11 Dec 2025 03:19 PM IST
सार

Dhurandhar Karan Johar: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' हर किसी को पसंद आ रही है। कई स्टार्स फिल्म को लेकर अपना रिव्यू दे चुके हैं। वहीं अब करण जौहर ने 'धुरंधर' को लेकर अपनी राय पेश की है। 
 

विज्ञापन
Karan Johar Lauds Favourite Ranveer Singh Performance in Aditya Dhar film Dhurandhar
करण जौहर और रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रणवीर सिंह की नई जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों खूब धूम मचा रही है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है और दर्शकों के साथ-साथ बड़े-बड़े सितारों से भी खूब वाहवाही बटोर रही है।
विज्ञापन

 

करण का पोस्ट
ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार और अनुपम खेर के बाद अब मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने भी इस फिल्म की तारीफ की है। करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'शानदार... आदित्य धर और शशवत सचदेवा के लिए बहुत-बहुत सम्मान। मेरे पसंदीदा रणवीर सिंह का अभिनय तो कमाल का है। पूरी टीम और जियो स्टूडियोज को बधाई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है फिल्म
'धुरंधर' फिल्म ने आज सातवें दिन अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 185.36 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जो अभी पूरे दिन में बदलेगे। फिल्म की कमाई ऐसी रही तो हो सकता है कि यह फिल्म आज आसानी से 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। शुरुआती दिनों से ही शानदार कमाई कर रही यह फिल्म बड़े कलेक्शन की ओर तेजी से बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें:  गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने तीन महीने की बेटी को खोने का दर्द किया बयां, बोलीं- 'उसे फेफड़े को लेकर....'
विज्ञापन

फिल्म में कौन-कौन है?
रणवीर सिंह के साथ इस फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन भी अहम किरदार निभा रहे हैं। सभी कलाकारों के अभिनय की दर्शक और सेलेब्रिटीज खूब तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' में कैसे तैयार हुआ अक्षय खन्ना का लुक? डिजाइनर ने साझा की बीटीएस तस्वीरें; यूजर्स बोले- आप जादूगर हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed