{"_id":"65a38d5ac64eea5d250d912e","slug":"karan-johar-reaction-on-kabhi-alvida-na-kehna-film-filmmaker-said-if-i-could-make-film-again-will-correct-it-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karan Johar: 'कभी अलविदा ना कहना' पर करण जौहर की प्रतिक्रिया, बोले- फिल्म की खामियां...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Karan Johar: 'कभी अलविदा ना कहना' पर करण जौहर की प्रतिक्रिया, बोले- फिल्म की खामियां...
Sun, 14 Jan 2024 12:59 PM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Sun, 14 Jan 2024 12:59 PM IST
विज्ञापन
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता करण जौहर इन दिनों अपने रियलिटी शो 'कॉफी विद करण 8' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। निर्माता आए दिन अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट भी फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। बीते दिन करण जौहर ने सरोगेसी के जरिए पिता बनने पर खुलकर बात की थी। वहीं, अब करण जौहर ने एक बातचीत के दौरान फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर वे इस फिल्म का रीमेक बना सके, तो इसे सही करेंगे।
'कभी अलविदा ना कहना' को लकर कही यह बात
करण से जब यह पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि फिल्म का निर्माण अलग तरह से करना चाहिए था? करण ने कहा, 'यह एक कठिन सवाल है, क्योंकि मैं उस व्यक्ति को ठेस पहुंचाऊंगा, जिसने इसे बनाया है। एक फिल्म है, जिसका अगर रीमेक बनेगा, तो उसमें कुछ चीजें सही करनी हैं। इस फिल्म की कहानी बहुत अच्छे से लिखी गई थी, लेकिन यह उस तरह से बन नहीं पाई। यह फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' है। मैंने इसमें सुपरहिट गाने के सेट और इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों को लाने की कोशिश की थी। हालांकि, अगर मैं यह फिल्म दोबारा बना सका, तो मैं इसे सही कर दूंगा।'
यह भी पढ़ें: Pankaj Tripathi Interview: ईश्वर सबके साथ नहीं रह सकता, वह माता-पिता के रूप में मिलता है
विज्ञापन
पहले भी जताया था अफसोस
फिल्म निर्माता पहले भी 'कभी अलविदा ना कहना' को लेकर अफसोस जता चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में एक इवेंट में कहा, 'मुझे लगता है कि यह एक त्रुटिपूर्ण फिल्म है। मुझे लगता है कि उस फिल्म में गलतियां पूरी तरह से मेरी हैं। इस फिल्म में मैंने कुछ अलग दिखाने की कोशिश की, लेकिन मैं आधे रास्ते में ही डर गया। मैंने किरदारों को बहुत अलग तरीके से लिखा था। मुझे लगता है कि मैंने उस फिल्म के कई क्षणों को बर्बाद कर दिया, कुछ हिस्सों को ओवरकास्ट किया गया था, कुछ हिस्सों को बिना किसी कारण के भव्य बना दिया गया था। जबकि फिल्म में कुछ दृश्य बहुत मजबूत और प्रभावशाली हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में नजर आए थे।'
करण जौहर का वर्कफ्रंट
करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो निर्माता ने सात साल बाद फिल्म 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' का निर्देशन किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं, अब करण जौहर रियलिटी शो 'करण विद कॉफी सीजन 8' को होस्ट कर रहे हैं। इस शो में निर्माता सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े किस्सों का खुलासा करते नजर आते हैं। हाल ही में, फिल्म निर्माता ने घोषणा की थी कि वह 'रॉकी और रानी' के बाद एक एक्शन फिल्म का निर्देशन करेंगे। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस बारे में कोई अपडेट साझा नहीं किया है। वहीं, करण ने सलमान खान के जन्मदिन पर उनके साथ फिल्म में काम करने का हिंट दिया था।
यह भी पढ़ें: Hema Malini: अयोध्या में रामभद्राचार्य के अमृत महोत्सव में नृत्य प्रस्तुति देंगी हेमा मालिनी, साझा किया वीडियो