{"_id":"653e1decf44a49f0c30eb83d","slug":"karan-johar-reveals-why-imposter-game-from-koffee-with-karan-8-will-be-dropped-took-decision-after-fans-advice-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"KWK 8: 'कॉफी विद करण 8' से हटाया जाएगा इम्पोस्टर गेम सेगमेंट, फैंस की सलाह पर निर्माता ने लिया यह फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KWK 8: 'कॉफी विद करण 8' से हटाया जाएगा इम्पोस्टर गेम सेगमेंट, फैंस की सलाह पर निर्माता ने लिया यह फैसला
Sun, 29 Oct 2023 02:26 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sun, 29 Oct 2023 02:26 PM IST
सार
करण जौहर ने हाल ही में, अपने मशहूर टॉक शो 'कॉफी विद करण' के आठवें सीजन के साथ वापसी की है। दीपिका और रणवीर के बाद अब फैंस आने वाले मेहमानों का बेसब्री से इंतजार हैं। सेलेब्स का मानसिक स्वास्थ्य जैसे विभिन्न विषयों पर स्पष्ट और ईमानदार बातचीत दर्शकों को अच्छी लगी है।
विज्ञापन
कॉफी विद करण 8
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करण जौहर ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सफलता के बाद एक बार फिर अपने मशहूर टॉक शो 'कॉफी विद करण 8' के साथ वापसी की है। इस शो के पहले मेहमान बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण थे। हालांकि, इस शो के बाद सोशल मीडिया पर कपल की जमकर ट्रोलिंग भी की जा रही है। दरअसल, शो में दीपिका ने कुछ ऐसे खुलासे किए थे, जिसके बाद ट्रोल्स ने अभिनेत्री की जमकर क्लास लगाई है। अब हाल ही में, करण ने खुलासा किया है कि अब क्यों उनके शो से इम्पोस्टर गेम सेगमेंट को हटा दिया गया है।
कॉफी विद करण 8 में होगा यह बदलाव
करण जौहर ने हाल ही में, अपने मशहूर टॉक शो 'कॉफी विद करण' के आठवें सीजन के साथ वापसी की है। दीपिका और रणवीर के बाद अब फैंस आने वाले मेहमानों का बेसब्री से इंतजार हैं। सेलेब्स का मानसिक स्वास्थ्य जैसे विभिन्न विषयों पर स्पष्ट और ईमानदार बातचीत दर्शकों को अच्छी लगी है। हालांकि, नए सीजन में इम्पोस्टर गेम की शुरुआत को कुछ दर्शकों से आलोचना मिली है। करण ने अब खुलासा किया है कि यह सेगमेंट हटा दिया गया है।
विज्ञापन
फैंस की सलाह पर निर्माता ने लिया यह फैसला
अब हाल ही में, लाइव सेशन के दौरान करण जौहर ने फैंस के उन सवालों का जवाब दिया और 'कॉफी विद करण 8' के पहले एपिसोड में इम्पोस्टर गेम को लेकर था। कई फैंस को यह सेगमेंट पसंद नहीं आया है। इस खेल में मेहमान और होस्ट एक गाने पर डांस करते हैं, जिसका लक्ष्य इम्पोस्टर की पहचान करना है। अपने स्टेप के आधार पर दोनों एक अलग ट्रैक पर डांस करते हैं। करण ने प्रशंसकों की प्रतिक्रिया और सुझावों को स्वीकार करते हुए खुलासा किया कि गेम को हटा दिया जाएगा।
बता दें कि करण जौहर ने सात साल बाद फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से निर्देशन में वापसी की है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत यह फिल्म सफल रही थी। करण ने अपने 50वें जन्मदिन पर अपने अगले निर्देशन की घोषणा की थी।
विज्ञापन
कॉफी विद करण 8 में होगा यह बदलाव
करण जौहर ने हाल ही में, अपने मशहूर टॉक शो 'कॉफी विद करण' के आठवें सीजन के साथ वापसी की है। दीपिका और रणवीर के बाद अब फैंस आने वाले मेहमानों का बेसब्री से इंतजार हैं। सेलेब्स का मानसिक स्वास्थ्य जैसे विभिन्न विषयों पर स्पष्ट और ईमानदार बातचीत दर्शकों को अच्छी लगी है। हालांकि, नए सीजन में इम्पोस्टर गेम की शुरुआत को कुछ दर्शकों से आलोचना मिली है। करण ने अब खुलासा किया है कि यह सेगमेंट हटा दिया गया है।
विज्ञापन
90s TV Serials: लोगों के दिलों में बसते हैं 90 के दशक के ये शो, देखने के लिए दर्शक छोड़ देते थे काम
विज्ञापन
फैंस की सलाह पर निर्माता ने लिया यह फैसला
अब हाल ही में, लाइव सेशन के दौरान करण जौहर ने फैंस के उन सवालों का जवाब दिया और 'कॉफी विद करण 8' के पहले एपिसोड में इम्पोस्टर गेम को लेकर था। कई फैंस को यह सेगमेंट पसंद नहीं आया है। इस खेल में मेहमान और होस्ट एक गाने पर डांस करते हैं, जिसका लक्ष्य इम्पोस्टर की पहचान करना है। अपने स्टेप के आधार पर दोनों एक अलग ट्रैक पर डांस करते हैं। करण ने प्रशंसकों की प्रतिक्रिया और सुझावों को स्वीकार करते हुए खुलासा किया कि गेम को हटा दिया जाएगा।
Vikram: साउथ एक्टर विक्रम ने अपनी नई फिल्म का किया एलान, एसयू अरुण कुमार के साथ चियान 62 में नजर आएंगे अभिनेता
अगली फिल्म में जुटे करण जौहरबता दें कि करण जौहर ने सात साल बाद फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से निर्देशन में वापसी की है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत यह फिल्म सफल रही थी। करण ने अपने 50वें जन्मदिन पर अपने अगले निर्देशन की घोषणा की थी।