सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar talks about toxic people and distractions in a cryptic post Jacqueline varun dhawan supports him

Karan Johar: 'ध्यान भटकाने...', करण जौहर ने टॉक्सिक लोगों को लेकर किया क्रिप्टिक पोस्ट, सेलेब्स ने किया सपोर्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 11 Sep 2025 04:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Cryptic Post: फिल्म निर्माता करण जौहर ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने कुछ ऐसे लोगों और उनके कारण होने वाली परेशानियों के बारे में बात की।
 

Karan Johar talks about toxic people and distractions in a cryptic post Jacqueline varun dhawan supports him
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

करण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक गहरी और साफ पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने आत्म-मूल्य, नकारात्मक लोगों से दूरी और व्यक्तिगत विकास पर अपने विचार साझा किए। 
Trending Videos

 

करण का पोस्ट
करण ने इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने नकारात्मकता को नजर अंदाज करने, खुद को महत्व देने और अच्छे लोगों का साथ चुनने की सलाह दी। साथ ही, उन्होंने सीखते रहने और सही अवसरों और रिश्तों पर भरोसा रखने की बात कही। उनकी पोस्ट में कई स्लाइड्स हैं, जिनमें गहरे विचार लिखे हैं।
  • पहली स्लाइड में लिखा, 'नियम 1: लोग क्या सोचते हैं, उससे कोई मतलब नहीं।'
  • दूसरी स्लाइड में लिखा, 'कभी-कभी आपकी कीमत तब समझ आती है, जब आप वहां नहीं होते।'
  • तीसरी स्लाइड में, 'नेगेटिव लोगों को नजर अंदाज करना ही आत्म-देखभाल है।'
  • बाकी स्लाइड्स में लिखा है कि छोटी-छोटी बातों से विचलित होने से बड़ा काम नहीं होता, हमेशा सीखने की आदत रखनी चाहिए, और सही लोग वही हैं जो आपको समझें और साथ दें।
  • करण ने कैप्शन में लिखा, 'विचार जिनसे मैं सहमत हूं...'

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स के कमेंट्स
करण की इस पोसट पर कई सेलेब्स ने उन्हें सपोर्ट किया है। अभिनेता रोनित रॉय ने लिखा, 'मैं इससे सहमत नहीं हूं। मैं ऊपर बताई गई बातों पर दृढ़ विश्वास रखता हूं और उनका पालन करता हूं। लव यू करण जौहर।', जैकलीन फर्नांडीज ने लिखा, 'हां', वरुण धवन ने लिखा, 'वाह', डोनल बिष्ट और बाकी सेलेब्स ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं।

करण जौहर की आने वाली फिल्म
करण की अगली फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' है। वह इस फिल्म को करण ने इसे धर्मा प्रोडक्शंस के तहत बनाया है। यह फिल्म 2 अक्तूबर 2025 को रिलीज होगी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को शशांक खेतान ने लिखा और निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें: Varun Dhawan: वरुण धवन की 'भांग पार्टी' की हरकतों पर जान्हवी कपूर का मजेदार रिएक्शन, सेलेब्स ने भी किए कमेंट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed