फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar to make Dostana sequel with Rajkummar Rao

धर्मा प्रोडक्शन के साथ काम करने जा रहे राजकुमार राव, अगले साल शुरू होगी दोस्ताना 2 की शूटिंग

Sun, 28 Oct 2018 03:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar to make Dostana sequel with Rajkummar Rao
दोस्ताना 2 - फोटो : SOCIAL MEDIA
2008 में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और ये बहुत हिट भी हुई। अब इस फिल्म के सीक्वल बनने की खबरें जोरों पर हैं। बहुत जल्द इस फिल्म पर काम शुरू कर दिया जाएगा। खबर है कि इस फिल्म में राजकुमार राव को कास्ट किया जा सकता है। अगर राजकुमार राव इस फिल्म को हां कह देते हैं तो धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले उनकी यह पहली फिल्म होगी।
विज्ञापन


मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्ट पर फिलहाल काम चल रहा है, जिसे इस महीने के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा। अगले साल की शुरुआत में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।
विज्ञापन


करण जौहर इस फिल्म के लिए नए एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे इसीलिए फिल्म के लिए राजकुमार राव से बात की जा रही है। वहीं प्रियंका चोपड़ी की जगह भी किसी और एक्ट्रेस को कास्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2008 में आई करण जौहर के होम प्रोडक्शन की इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम के साथ प्रियंका चोपड़ा ने अहम किरदार निभाया था। फिल्म का गाना ‘मां का लाड़ला बिगड़ गया’ और ‘देसी गर्ल’ काफी लोकप्रिय रहा। इसी के बाद प्रियंका को देसी गर्ल के नाम से भी जाना जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed