Karan Johar: मराठी फिल्म 'झिम्मा' का रीमेक बनाएंगे करण जौहर? ये दिग्गज अभिनेत्रियां आ सकती हैं नजर
फिल्म 'झिम्मा' के हिट होने के बाद अब मराठी फिल्म निर्माता हेमंत धोमे ने फिल्म के सीक्वल यानी 'झिम्मा 2' की घोषणा कर दी है। बता दें कि फिल्म 'झिम्मा' को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, जिसके बाद अब फिल्म के सीक्वल की घोषणा की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस बीच खबर है कि करण मराठी फिल्म 'झिम्मा' का रीमेक बनाने की तैयारी में हैं। साल 2021 में आई फिल्म 'झिम्मा' में क्षिती जोग, सोनाली कुलकर्णी, मृणमयी गोडबोले, सुहास जोशी जैसी मशहूर एक्ट्रेसेस ने दमदार अभिनय किया था। अब खबर है कि माधुरी दीक्षित, नीना गुप्ता और विद्या बालन के साथ करण जौहर इस फिल्म का हिंदी रीमेक बनाने की सोच रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण को इस फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी पसंद आया, जिसके बाद वह इस फिल्म का हिंदी रीमेक बनाने की योजना बना रहे हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो करण इस फिल्म पर काम कर सकते हैं। वहीं, फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और नीना गुप्ता इस फिल्म में नजर आ सकती हैं।
हेमंत धोमे ने की 'झिम्मा 2' की घोषणा
फिल्म 'झिम्मा' के हिट होने के बाद अब मराठी फिल्म निर्माता हेमंत धोमे ने फिल्म के सीक्वल यानी 'झिम्मा 2' की घोषणा कर दी है। बता दें कि फिल्म 'झिम्मा' को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, जिसके बाद अब फिल्म के सीक्वल की घोषणा की गई।
28 जुलाई को होगी रिलीज
बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इस साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। हाल ही में उन्होंने घोषणा की कि यह फिल्म अब 28 जुलाई 2023 के दिन रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट से संबंधित एक पोस्ट शेयर करके करण ने फिल्म की नई रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी थी। बता दें कि इस फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी अहम किरदार में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- Taj Divided By Blood Trailer Launch: सलीम और अनारकली की खूनी दास्तां, जी5 ने जारी किया सीरीज का ट्रेलर