{"_id":"60320ab18ebc3ee9456ea289","slug":"karanvir-bohra-shared-photo-with-daughters-bella-vienna-and-vanessa-making-fun-on-pawri-hori-hai-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करणवीर बोहरा ने बेटियों संग की ‘पावरी’, शेयर की बेहद प्यारी फोटो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करणवीर बोहरा ने बेटियों संग की ‘पावरी’, शेयर की बेहद प्यारी फोटो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बेटियों संग करणवीर बोहरा
- फोटो : Insatagram- @karanvirbohra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
‘पावरी होरी है’ 2021 का सबसे ट्रेंडिंग मीम बन गया है। यह हर जगह हर किसी की जुबान पर छाया हुआ है। यहां तक कि सेलेब्स भी अब इसका खूब मजा ले रहे हैं। इसी बीच करवीर बोहरा की तरफ से एक बेहद प्यारी फोटो सामने आई है, जिसमें वे अपनी तीनों बेटियों के साथ इस मीम को दोहराते नजर आ रहे हैं।
2 of 5
परिवार संग करणवीर बोहरा
- फोटो : Insatagram- @karanvirbohra
करण तीनों बेटियों राया बेला, विएना और जिया वेनेसा स्नो के साथ मस्ती कर रहे हैं। उन्होंने एक सेल्फी फोटो शेयर की, जिसमें लिखा ‘ये मेरी तीन देवियां हैं, और यहां पे पावरी होरी है’। इस दौरान जुड़वां बेला और विएना एक जैसे मैचिंग कपड़ों में दिखाई दीं, जिनका भोलापन देखते ही बन रहा है। फोटो में दोनों अपनी सबसे छोटी बहन को प्यार करते बेहद क्यूट लग रही हैं।
3 of 5
Karanvir Bohra
- फोटो : instagram
करणवीर की इस फोटो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और तीन नन्ही परियों पर खूब प्यार भी लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘जबसे करण पिता बनें हैं तबसे काफी बदल गए हैं, ये उनपर फब भी रहा है’। वहीं एक अन्य यूजर ने बेटियों की तारीफ करते हुए कहा ‘बेटियां सबसे बड़ा धन होती हैं’। फैंस यहीं पर नहीं रुके और एक ने लिखा ‘वाह लक्ष्मी, पार्वती, सरस्वती। आप वाकई भाग्यशाली हैं। एक और फैन ने लिखा ‘अलहमदोलिल्लाह, करण आपको अपनी बेटियों के साथ देखना हमेशा अच्छा लगता है’।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Karanvir Bohra Holi party
- फोटो : instagram
बता दें कि करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी टीजे सिद्धू तीसरी बेटी वेनेसा के बीते साल दिसंबर में माता पिता बने थे। वहीं वैलेंटाइन डे के दिन उन्होंने बच्ची की फोटो और उसके नाम का मतलब फैंस संग साझा किया था। उन्होंने लिखा था कि जिया नाम का मतलब पृथ्वी माता यानी माता पार्वती का स्वरूप, वेनेसा का अर्थ प्यार के देवता और स्नो के मायने हैं उसकी बहनों की तरफ से मिलने वाला प्यार।
विज्ञापन
5 of 5
Karanvir Bohra
बीते सप्ताह उनकी पत्नी टीजे सिद्धू ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखकर अपनी बात रखी थी। इसमें उन्होंने बेटियों के बारे में बात कही थी। उन्होंने उनलोगों को जवाब दिया था जो सिर्फ बेटों की चाह रखते हैं। टीजे ने कहा था कि बेटी हो या बेटा दरअसल बच्चे हमारा परिवार संपूर्ण करते हैं कोई लिंगभेद नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।