फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid 19: करीना के बाद उनकी मेड भी कोरोना पॉजिटिव!, आलिया और मलाइका की रिपोर्ट निगेटिव

Thu, 16 Dec 2021 10:17 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 16 Dec 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Maid Corona Positive Alia Bhatt Malaika arora karan johar covid Negative Know More Updates
Kareena Kapoor Khan

हाल ही में एक्ट्रेस करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। उन पर आरोप था कि उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था और कई पार्टियों में शामिल हुई थी। जिसके बाद करीना के घर को कोविड नियमों के अनुसार सील कर दिया गया है। अब खबर है कि करीना कपूर की मेड को भी कोरोना हो गया है। करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया था कि वे कोरोना संक्रमित हैं और आइसोलेशन में रहकर कोविड नियमों का पालन कर रही हैं। फिलहाल सैफ अली खान इस समय मुंबई से बाहर हैं और करीना कपूर अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ घर में क्वारंटाइन हैं और डॉक्टरों की देखरेख में हैं।

Kareena Kapoor Khan Maid Corona Positive Alia Bhatt Malaika arora karan johar covid Negative Know More Updates
आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

खबर के मुताबिक कथित तौर पर करण जौहर के यहां फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के 20 साल पूरे होने के मौके पर कुछ सेलेब्स ने मिलकर सेलिब्रेशन किया था, जिसमें करीना भी शामिल हुई थी। इसके बाद वे कोविड पॉजिटिव पाई गईं। इसके बाद बीएमसी ने उनकी घर सील कर दिया था। करीना और अमृता के संपर्क में आए सभी लोगों की आरटीपीसीआर जांच करवाई थी। इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा और आलिया भट्ट भी शामिल हुई थीं फिलहाल उन दोनों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 

Kareena Kapoor Khan Maid Corona Positive Alia Bhatt Malaika arora karan johar covid Negative Know More Updates
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

करीना कपूर और अमृता अरोड़ा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद करण जौहर के पूरे घर को भी बीएमसी ने सैनिटाइज करवाया, इसके साथ ही उनके पूरे परिवार का कोविड टेस्ट भी किया गया। करण जौहर उन रिपोर्ट्स को लेकर खासा नाराज हो गए जिनमें कहा गया कि उनके घर की गई पार्टी के बाद अन्य लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर, कहा कि मेरी रिक्वेस्ट है, बिना तथ्यों के ऐसी रिपोर्ट्स न छापे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Maid Corona Positive Alia Bhatt Malaika arora karan johar covid Negative Know More Updates
करण जौहर - फोटो : Insatagram- @karanjohar

करण जौहर ने सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा,'भगवान की कृपा से मेरे परिवार, मेरी और मेरे घर पर मौजूद सभी लोगों की आरटी पीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैंने दो बार टेस्ट करवाया है और दोनों नेगेटिव आए हैं। मैं बीएमसी के प्रयासों की सराहना करता हूं कि उन्होंने हमारे शहर की सुरक्षा को सुनिश्चित किया..उनको सलाम है। मीडिया के कुछ लोगों को मैं साफ कर देना चाहता हूं की आठ लोगों का एक जगह मिलाना पार्टी नहीं होती। मेरे घर में कोविड नियमों का सख्त पालन किया जाता है। मेरा घर निश्चित तौर पर कोई कोविड हॉटस्पॉट नहीं है। हम सभी जिम्मेदार लोग हैं और हमेशा मास्क पहनते हैं। कोई भी इस महामारी को हल्के में नहीं ले रहा है। मेरी उन कुछ लोगों से रिक्वेस्ट है कि बिना किसी तथ्य को जानें ऐसी रिपोर्ट न छापें। आप सभी को बहुत सारा प्यार।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed