फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor Khan returns to Rohit Shetty cop universe for Ajay Devgn and Ranveer Singh movie Singham Again

Singham Again: रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन के साथ नजर आएंगी करीना, अगले महीने करेंगी शूटिंग

Sun, 24 Sep 2023 04:16 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 24 Sep 2023 04:16 PM IST
सार

अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में करीना कपूर खान की वापसी को लेकर खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि अगले महीने वह फिल्म में अपनी शूटिंग शुरू करेंगी।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan returns to Rohit Shetty cop universe for Ajay Devgn and Ranveer Singh movie Singham Again
करीना कपूर खान, सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डायरेक्ट रोहित शेट्टी की अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘सिंघम’ के साथ पुलिस फ्रेंचाइजी की शुरुआत की थी। जिसके बाद रोहित ने ‘सिम्बा’ में रणवीर सिंह और ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार के साथ सिनेमा को दो और पुलिसकर्मी दिए। डायरेक्टर अब ‘सिंघम अगेन’ के साथ फ्रेंचाइजी को और भी बड़ा बना रहे हैं। इस फिल्म में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। वहीं, फिल्म में एक पुराने किरदार की वापसी की खबर सामने आ रही है। करीना कपूर खान, जो ‘सिंघम रिटनर्स’ में नजर आई थीं। वह अब ‘सिंघम अगेन’ से वापसी करने जा रही हैं।  
विज्ञापन

Kiku Sharda: माता-पिता के जाने के बाद गम में डूबे किकू शारदा, बोले- थोड़ा रुक जाते, कुछ बातें बाकी थीं
विज्ञापन


‘सिंघम अगेन’ से करीना करेंगी वापसी
हाल ही में अजय देवगन, रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने ‘सिंघम अगेन’ का मुहूर्त किया है। तीनों ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर पोस्ट साझा किया था। अक्षय कुमार ने भी पुलिस फ्रेंचाइजी में अपनी वापसी की पुष्टि की। वहीं, अब करीना कपूर की वापसी को लेकर भी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि अगले महीने वह फिल्म में अपनी शूटिंग शुरू करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Jawan: जवान को लेकर एटली ने कहीं ये बातें, दर्शकों को समझाया काम करने का अपना तरीका

करीना अगले महीने शुरू करेंगी शूटिंग
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा करते हुए कहा, ‘सिंघम अगेन’ और भी बड़ी फिल्म होती जा रही है। फिल्म में करीना कपूर की वापसी हो रही है। ‘सिंघम रिटनर्स’ के बाद वह ‘सिंघम अगेन’ से वापसी करने जा रही हैं और जल्द ही वह शूटिंग शुरू करेंगी। अगले महीने अक्तूबर के पहले सप्ताह से वह हैदराबाद में अपने किरदार की शूटिंग शुरू करेंगी। 12 अक्तूबर तक उनकी शूटिंग चलेगी। फिल्म में अजय देवगन के साथ करीना की वापसी देखना बहुत ही दिलचस्प है।’ 
Vijay Sethupathi: 'मैं उनके साथ कभी रोमांस नहीं..' विजय ने इस वजह से कृति शेट्टी संग काम करने से किया था इनकार

मल्टीस्टारर फिल्म होगी ‘सिंघम अगेन’
इसके साथ ही बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार भी अगले महीने ही फिल्म के लिए अपनी शूटिंग करेंगे। अजय, रणवीर, करीना और अक्षय के साथ फिल्म में पहले से ही एक बड़ी स्टार कास्ट है। वहीं, पिछले साल रोहित ने इस बात की घोषणा की थी कि दीपिका पादुकोण पहली महिला पुलिसकर्मी होंगी, तो संभव है उनकी एंट्री भी इसी फिल्म से हो। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ के भी पुलिस बनने की खबर सामने आ रही है। फिल्म में विलेन के रोल के लिए अर्जुन कपूर से बातचीत किए जाने की भी खबरें हैं। ‘सिंघम अगेन’ अगले वर्ष 2024 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रिलीज होगी।  
रागनीति के संगीत में दिल खोलकर थिरके पंजाब के सीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed