Kareena Kapoor: तैमूर-जेह के साथ होली खेलती दिखीं करीना कपूर, सैफ अली खान को याद कर कह दी यह बात
करीना कपूर ने होली की कुछ खास तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। अभिनेत्री ने घर में अपने बच्चों के साथ होली मनाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली के त्योहार की मस्तियां चारों ओर हो रही हैं। बॉलीवुड सेलेब्स पर भी होली का रंग चढ़ा हुआ है। सभी सेलेब्स होली की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ पार्टी की तस्वीरें भी साझा कर रहे हैं। अब करीना कपूर ने भी होली की कुछ खास तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। अभिनेत्री ने घर में अपने बच्चों के साथ होली मनाई है।
करीना कपूर ने अपने बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान उर्फ जेह के साथ घर में होली का त्योहार मनाया, जिसकी कुछ खास तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं। होली सेलिब्रेशन की खास तस्वीरें साझा करते हुए अभिनेत्री ने अपने पति सैफ अली खान के लिए एक प्यारा संदेश भी लिखा है। फैंस अभिनेत्री की इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
Alia Bhatt: आलिया ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' सेट से दी बधाई, कहा- रंगीली रानी की तरफ से हैप्पी होली
करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में वह अपने बेटे तैमूर और जेह के साथ सिर से पांव तक होली के रंगों में रंगी हुई हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में अभिनेत्री के दोनों बेटे मस्ती से होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में तैमूर वाटर गन के साथ पोज दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में जेह अपनी पिचकारी से किसी पर रंग डाल रहे हैं।
Bala: मलयालम अभिनेता बाला अस्पताल में भर्ती, लीवर संबंधी बीमारी से हैं पीड़ित
होली की तस्वीरें साझा करते हुए अभिनेत्री ने अपने दोस्तों, परिवार के साथ-साथ फैंस को भी शुभकामनाएं दीं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'इस फैब होली सेशन के बाद हम जो झपकी लेने जा रहे हैं, उसका इंतजार नहीं कर सकते। मिस यू सैफू। सभी के लिए रंग, प्यार और खुशी फैलाना। लव यू इंस्टा फैमिली। हैप्पी होली।' इस मौके पर अभिनेत्री ने सैफ अली खान को बहुत मिस किया, जिसका जिक्र उन्होंने अपने कैप्शन में भी किया है। दरअसल, सैफ इन दिनों अपनी शूटिंग में व्यस्त हैं, इसलिए वह इस उत्सव में अनुपस्थित थे।
Ranbir Kapoor: 'मुझे लगा यह शैली खत्म हो चुकी है', रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों से दूर रहने पर बोले रणबीर