फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor Talk About Husband Saif Ali khan Actress Said He can Wear Track Pants For Five Years

Kareena Kapoor: 'सैफ अली खान पांच साल तक पहन सकते हैं एक ही ट्रैक पेंट', करीना कपूर का चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 04 Apr 2023 11:04 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 04 Apr 2023 11:04 PM IST
सार

एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि सैफ काफी कैजुअल हैं। उन्होंने कहा कि वह पांच साल तक एक ही ट्रैक पैंट पहन सकते हैं और जब तक वह उसे नहीं बताती, तब तक वह नया नहीं खरीदेंगे। कभी-कभी सैफ पांच छेद वाली टी शर्ट पहनते हैं

विज्ञापन
Kareena Kapoor Talk About Husband Saif Ali khan Actress Said He can Wear Track Pants For Five Years
Kareena Kapoor saif Ali khan - फोटो : social media

विस्तार

करीना कपूर खान बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री की सदाबहार एक्ट्रेस कहलाती हैं। करीना बीते 23 साल से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और उन्होंने अपने अभिनय के दम पर पहचान बनाई है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। साथ ही उनके लुक्स को लेकर भी चर्चा होती रहती है। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने पति एक्टर सैफ अली खान को लेकर कुछ बातें साझा की हैं। 

विज्ञापन


पांच साल तक सैफ पहन सकते हैं एक ही ट्रैक पेंट
दरअसल, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि सैफ काफी कैजुअल हैं। उन्होंने कहा कि वह पांच साल तक एक ही ट्रैक पैंट पहन सकते हैं और जब तक वह उसे नहीं बताती, तब तक वह नया नहीं खरीदेंगे। कभी-कभी सैफ पांच छेद वाली टी शर्ट पहनते हैं और जब करीना उन्हें बताती हैं, जिस पर वह कहते हैं, तो क्या? वहीं, एक्ट्रेस का मानना है कि सैफ काफी स्टाइलिश हैं, जिसके लिए उन्हें ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। वह स्वाभाविक रूप से स्टाइलिश है। एक्ट्रेस ने कहा कि स्टाइलिस्ट जो देंगे, सैफ उसके एकदम अपोजिट पहनेंगे। कपड़े, इंटीरियर डिजाइन, खाना, अच्छी किताबें या जगहों में उनकी पसंद बेहतरीन है। एक्ट्रेस का कहना है कि कोई भी सैफ के स्टाइल को नहीं कर सकता है। 
विज्ञापन


निक्की ने बोल्ड अदाओं से बढ़ाया इंटरनेट का पारा
विज्ञापन
विज्ञापन


द क्रू की शूटिंग जल्द होगी शुरू
आपको बता दें कि एक्ट्रेस जल्द ही द क्रू की शूटिंग शुरू करेंगी। उन्होंने कहा कि उम्मीद कर सकते हैं कि फिल्म स्टाइलिश होगी क्योंकि रिया कपूर इसकी  निर्माता हैं। उन्होंने कहा कि यह एक एंटरटेनिंग फिल्म होगी, जो उसकी अन्य प्रोजेक्ट्स, द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स और हंसल मेहता की फिल्म से काफी अलग होगी। 

Tanisha Kuppanda: यूट्यूबर ने इंटरव्यू में पूछा अश्लील फिल्मों से जुड़ा सवाल, एक्ट्रेस तनीषा ने दर्ज कराई FIR

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed